Live
Asian Games 2026 Live: भारत को इस एशियाड में तीसरा स्वर्ण, महिला कबड्डी टीम ने जीता सोना, आज का चौथा पदक
{"_id":"6ab719ea05f6cfcc70017676","slug":"asian-games-day-8-live-updates-india-schedule-medal-tally-shooting-boxing-hockey-archery-results-news-in-hindi-2026-09-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"Asian Games 2026 Live: भारत को इस एशियाड में तीसरा स्वर्ण, महिला कबड्डी टीम ने जीता सोना, आज का चौथा पदक","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Sat, 26 Sep 2026 11:03 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:03 AM IST
खास बातें
Asian Games 2026 Today Results Medal Tally Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियन गेम्स 2026 में आज का दिन भारत के लिए बेहद व्यस्त रहने वाला है। सुबह से ही कई खेलों में भारतीय खिलाड़ी पदक की दावेदारी पेश कर रहे हैं। दिन की शुरुआत मैराथन में पदक से हुई, जबकि शाम के सत्र में एथलेटिक्स में कई पदक मुकाबले होंगे। मेडल्स टैली देखने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
भारतीय महिला कबड्डी टीम
- फोटो : Twitter
लाइव अपडेट
11:02 AM, 26-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: बैडमिंटन में लक्ष्य की हार के बाद आयुष की धमाकेदार जीत
लक्ष्य सेन की निराशाजनक हार के बाद आयुष शेट्टी ने दूसरे दौर के मुकाबले में कोर्ट पर उतरकर शानदार प्रदर्शन किया। आयुष ने कजाखस्तान के मखसुत ताजिबुल्लायेव को सीधे गेम में 21-7, 21-7 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। अगले दौर में उनका सामना चीनी ताइपे के चोउ तिएन चेन से होगा। चोउ तिएन चेन ने बांग्लादेश के जेमैन इब्न को 21-1, 21-10 से हराया। पहले गेम का स्कोर बेहद एकतरफा रहा।11:02 AM, 26-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: बॉक्सिंग में राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता जदुमणि बाहर
2026 राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता जदूमणि सिंह पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग से बाहर हो गए हैं। जादूमणि को फिलीपींस के मुक्केबाज के खिलाफ स्प्लिट डिसीजन से हार का सामना करना पड़ा। मुकाबला बेहद करीबी रहा। दो जजों ने 29-27 का स्कोर दिया, जबकि दो जजों ने 28-28 से मुकाबला बराबर माना। हालांकि, पांचवें जज ने फिलीपींस के मुक्केबाज के पक्ष में 30-26 का स्कोर दिया। इस फैसले के साथ जदूमणि का अभियान समाप्त हो गया।
विज्ञापन
10:47 AM, 26-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: भारत को इस एशियाड में किस खेल में कौन से पदक मिले
| खेल | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल |
|---|---|---|---|---|
| भारत | 3 | 11 | 13 | 27 |
| एथलेटिक्स | 0 | 3 | 3 | 6 |
| बैडमिंटन | 0 | 0 | 1 | 1 |
| क्रिकेट | 1 | 0 | 0 | 1 |
| कबड्डी | 1 | 0 | 0 | 1 |
| मिश्रित मार्शल आर्ट्स | 0 | 0 | 1 | 1 |
| नौकायन | 0 | 0 | 1 | 1 |
| निशानेबाजी | 1 | 6 | 4 | 11 |
| सॉफ्ट टेनिस | 0 | 0 | 1 | 1 |
| स्क्वैश | 0 | 0 | 1 | 1 |
| टेबल टेनिस | 0 | 0 | 1 | 1 |
| भारोत्तोलन | 0 | 1 | 0 | 1 |
| वुशु | 0 | 1 | 0 | 1 |
10:35 AM, 26-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: महिला कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण जीत लिया है। फाइनल में भारत ने ईरान को 37-34 के अंतर से हराया। सांस रोक देने वाले इस मैच में आखिरकार भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीत हासिल की। ओवरऑल भारतीय महिला कबड्डी टीम ने चौथी बार स्वर्ण पर कब्जा जमाया है। इससे पहले 2010, 2014 और 2022 एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण जीता था। यह इस एशियाड में भारत का तीसरा स्वर्ण है। इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम (कमलजीत और सुरुचि) ने स्वर्ण जीता था। ओवरऑल इस एशियाड में भारत का यह 27वां पदक है। भारत ने अब तक तीन स्वर्ण, 11 रजत और 13 कांस्य जीते हैं। भारत अभी भी पदक तालिका में 12वें स्थान पर है।आज भारत को चार पदक मिले हैं। इनमें एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य शामिल हैं। कबड्डी से पहले सावन बरवाल ने मैराथन में रजत जीता था। वहीं, महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन टीम इवेंट में भारत को रजत मिला था। जोशना चिनप्पा और सेंथिलकुमार ने स्क्वैश का मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया।
10:20 AM, 26-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: निशानेबाजी में तिलोत्तमा के 9.4 ने तोड़ी पदक की उम्मीद
महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा में दोनों भारतीय निशानेबाज पदक की दौड़ से बाहर हो गई हैं। तीसरे स्थान के लिए हुए एलिमिनेशन राउंड में तिलोत्तमा सेन ने 9.4 का शॉट लगाया। वह चौथे स्थान पर रहीं, जबकि विदर्सा विनोद ने पांचवां स्थान हासिल किया। पिछले एशियन गेम्स में भारत ने इस स्पर्धा में स्वर्ण और कांस्य पदक जीते थे। इस बार भारतीय निशानेबाज पदक हासिल नहीं कर सकीं। चीन के पास ही स्वर्ण और रजत आया है। चीन की जिआयू हान ने स्वर्ण और चीन की लियूआन झांग ने रजत जीता। दक्षिण कोरिया की जियुन किम ने कांस्य जीता। हान ने एशियन रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता।
10:02 AM, 26-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: कबड्डी में भारत ने बढ़ाई बढ़त
भारतीय महिला टीम ने अब मुकाबले पर पकड़ मजबूत कर ली है। निकिता ने मल्टी-पॉइंट हासिल कर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई, इसके बाद संजू देवी ने बोनस अंक के साथ एक और शानदार रेड की। भारतीय डिफेंस ने भी शानदार टैकल करते हुए ईरान को रोक दिया। भारत की बढ़त अब 22-12 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:49 AM, 26-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: भारत ने लगाया पहला ऑलआउट
फाइनल में भारत ने शानदार शुरुआत की है। कुछ मौकों पर ईरान ने भारत पर दबाव बनाया और मुकाबला काफी देर तक बराबरी पर रहा। हालांकि, ईरानी डिफेंस की एक बड़ी गलती का भारत ने फायदा उठाया और पहला ऑलआउट लगाकर 13-10 की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद सुपर रेड की जांच हुई और भारत को दो अंक मिले। अब स्कोर 15-10 हो गया है।09:48 AM, 26-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: तिलोत्तमा और विदर्सा की धीमी शुरुआत
तिलोत्तमा सेन और विदर्सा विनोद ने धीमी शुरुआत की है, लेकिन दोनों अभी भी पदक की दौड़ में बनी हुई हैं। 10 शॉट के बाद स्थिति:- अरिना मालिनोव्स्काया – 103.4
- किम जिउन – 103.3
- झांग लियुआन – 103.0
- मिसाकी नोबाता – 102.9
- तिलोत्तमा सेन – 102.4
- विदरसा विनोद – 102.1
- हान जियायु – 100.7
- गान चेन जी – 98.9
09:41 AM, 26-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: कबड्डी फाइनल शुरू
महिला कबड्डी का फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। गत चैंपियन भारत का सामना स्वर्ण पदक के मुकाबले में मजबूत ईरानी टीम से हो रहा है। भारत की नजर खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने पर है। फिलहाल स्कोर 8-8 की बराबरी पर है।09:41 AM, 26-Sep-2026