फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Rajasansi shooting accused encounter amritsar police

एएसआई हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में ढेर: हिरासत से भागा था, घेराव के दाैरान लगी गोली; पुलिसकर्मी घायल

Sat, 26 Sep 2026 11:10 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Sat, 26 Sep 2026 11:10 AM IST
सार

राजासांसी इलाके में अमृतसर पुलिस लाइन में तैनात एएसआई जसवंत सिंह पर 11 सितंबर की रात मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने गोली चला दी थी। इसी मामले में पकड़ा गया आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। आज पुलिस ने उसे मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

विज्ञापन
Rajasansi shooting accused encounter amritsar police
अमृतसर में मुठभेड़ - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

राजासांसी में 11 सितंबर की रात एएसआई जसवंत सिंह को गोली मारने के आरोपी करण को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। 
विज्ञापन


करण हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ था। शनिवार सुबह गांव कंदूवाल के नजदीक पुलिस ने उसे घेर लिया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से करण गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। फायरिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। पुलिसकर्मी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

पुलिस के अनुसार, एएसआई जसवंत सिंह पर हुए गोलीकांड के मामले में करण को गिरफ्तार किया गया था। बुधवार रात पुलिस टीम उसे हथियार बरामद करने के लिए मजीठा इलाके में लेकर गई थी। इसी दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन


शनिवार सुबह पुलिस को आरोपी के ठिकाने के संबंध में सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव कंदूवाल के पास घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी करण को गोली लगी। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगने के बाद आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार और अन्य सामान बरामद कर लिया है। पुलिस की ओर से पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग और पुलिसकर्मी के घायल होने सहित अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed