फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Akali leader shot dead at Adda Gaggo Buha of Jhabbal police station in Tarn Taran

तरनतारन में अकाली नेता की हत्या: पुरानी रंजिश में विवाद के बाद मारी गोली, गांव की सरपंच है पत्नी

Sat, 26 Sep 2026 01:27 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन Published by: Nivedita Updated Sat, 26 Sep 2026 01:27 PM IST
सार

नवप्रीत सिंह नवी की अड्डा गग्गो बुहा में सुनार की दुकान चलाने वाले सोनू कंडा के साथ पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इसी रंजिश के चलते बीती रात दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने गंभीर रूप ले लिया।

विज्ञापन
Akali leader shot dead at Adda Gaggo Buha of Jhabbal police station in Tarn Taran
अकाली नेता नवप्रीत सिंह नवी की हत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

तरनतारन के थाना झब्बाल क्षेत्र के अंतर्गत अड्डा गग्गो बुहा में बीती रात अकाली नेता नवप्रीत सिंह नवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक गांव की मौजूदा सरपंच बीबी कुलविंदर कौर के पति थे। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन




प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवप्रीत सिंह नवी की अड्डा गग्गो बुहा में सुनार की दुकान चलाने वाले सोनू कंडा के साथ पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इसी रंजिश के चलते बीती रात दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने गंभीर रूप ले लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि विवाद के दौरान सोनू कंडा ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर नवप्रीत सिंह नवी पर गोली चला दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही थाना झबाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस वारदात के कारणों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। फिलहाल हत्या के पीछे पुरानी रंजिश को वजह बताया जा रहा है।


लगातार गोलीबारी की घटनाओं से लोगों में भय
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से झब्बाल क्षेत्र में गोलीबारी की लगातार सामने आ रही घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा वारदात के बाद इलाके में भय का माहौल है। स्थानीय लोग क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed