Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
VIDEO : अमेरिकी राष्ट्रपति व मोदी के पुतले फूकेंगे किसान
{"_id":"67ed4cd895c582fdaa07b96f","slug":"video-amaraka-rashhatarapata-va-matha-ka-patal-fakaga-kasana-2025-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अमेरिकी राष्ट्रपति व मोदी के पुतले फूकेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अमेरिकी राष्ट्रपति व मोदी के पुतले फूकेंगे किसान
संयुक्त किसान मोर्चा पंजाब की बैठक बुधवार को लुधियाना के ईसड़ू भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता किसान नेता गुरचरण सिंह बराड़, रूलदूू सिंह मानसा एवं हरबंस सिंह संघा ने की। किसानों ने कई मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के बाद प्रेस काॅन्फ्रेंस में किसान नेताओं ने एलान किया कि चार अप्रैल को पंजाब के सभी तहसील एवं ब्लाॅक स्तर पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले फूंके जाएंगे। चार मई को जालंधर के देश भगत यादगारी हाॅल में मेगा सेमिनार में टैरिफ वार से होने वाले नुकसानों पर मंथन किया जाएगा।
बराड़ ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार गुपचुप तरीके से अमेरिका एवं डब्ल्यूटीओ के दबाव में फैसले ले रही है, जो देश की कृषि एवं किसानों के लिए घातक हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रूलदू सिंह मानसा ने कहा कि ट्रंप एवं मोदी सरकार की सहमति के बाद अमेरिका से देश में कृषि, डेयरी उत्पाद सस्ते आएंगे। इससे इस क्षेत्र के लिए चुनौतियां बढ़ेंगी। हमारा मंडी सिस्टम तहस-नहस हो जाएगा। इससे किसानों की भी मुश्किलें बढ़ेंगी। बावजूद इसके मोदी सरकार चुप है। किसान नेताओं ने शंभू एवं खनौरी बाॅर्डर से जबरदस्ती किसानों के धरने को उठाने की भी निंदा की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।