हिमाचल के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे की रैगिंग: श्री अकाल तख्त ने जताई आपत्ति, प्रिंसिपल बदलने की मांग
हिमाचल के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे से रैगिंग का मामला सामने आया है। इस घटना की श्री अकाल तख्त ने कड़ी निंदा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के एक बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है। इस घटना पर श्री अकाल तख्त साहिब ने कड़ा रुख अपनाया है। जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने घटना की कड़ी निंदा की।
उन्होंने स्कूल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। जत्थेदार ने स्कूल प्रबंधन से तत्काल प्रिंसिपल को बदलने को कहा। प्रिंसिपल विद्यार्थियों के बीच अनुशासन और सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहे थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी बच्चे के साथ रैगिंग या अमानवीय व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। जत्थेदार ने पीड़ित सिख बच्चे और उसके परिवार से बातचीत की। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि श्री अकाल तख्त साहिब इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ा है।
पुलिस कार्रवाई और वीडियो अपील
परिवार की शिकायत पर हिमाचल प्रदेश पुलिस ने रैगिंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने सख्त धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। जत्थेदार ने मीडिया और वेब चैनलों से वायरल वीडियो न चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि परिवार की भावनाओं का ध्यान रखते हुए बच्चे की पहचान सार्वजनिक न की जाए। स्कूल प्रबंधन ने एक सप्ताह के भीतर प्रिंसिपल को बदलने का आश्वासन दिया है।