{"_id":"67ecf41293986bbfca005666","slug":"video-construction-started-for-the-statue-of-pandit-mahavir-sharma-2025-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पंडित महावीर शर्मा की प्रतिमा के लिए शुरू हुआ निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पंडित महावीर शर्मा की प्रतिमा के लिए शुरू हुआ निर्माण
डिंपल सिरोही
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:53 PM IST
Link Copied
मुजफ्फरनगर जनपद में रामपुर तिराहा स्मारक स्थल के लिए भूमि के दानदाता पंडित महावीर शर्मा की प्रतिमास्थल का निर्माण शुरू हो गया है। परिवार और गांव के सदस्य पहुंचे।
उत्तराखंड शहीद स्मारक के लिए महावीर शर्मा ने 1995 में एक बीघा भूमि दान की थी। यही नहीं उन्होंने आसपास के गांवों के लोगों से चंदा एकत्रित कर स्मारक बनवाया। वर्ष 2003 में तत्कालीन सीएम नारायण दत्त तिवारी ने भव्यता देने की पहल की। इसके बाद महावीर शर्मा से साढ़े छह बीघा जमीन खरीदी और पूरी साढ़े सात बीघा भूमि पर भव्य स्मारक स्थल तैयार हुआ।
मंगलवार को स्मारक स्थल पर उनके पुत्र पप्पू शर्मा, पौत्र शुभम शर्मा, प्रधान विनोद शर्मा, भाजपा नेता नरेश कुमार, पंकज शर्मा, अनिमेष, अभिषेक, जयकुमार, रामकुमार, नरेश शर्मा, उत्थान शर्मा मौजूद रहे।
क्या था मामला
एक अक्तूबर 1994 की रात को अलग राज्य की मांग को लेकर उत्तराखंड से आंदोलनकारी बसों से दिल्ली जा रहे थे। उन्हें छपार थाना क्षेत्र के रामपुर तिराहे पर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। आंदोलनकारी नहीं माने तो लाठीचार्ज कर दिया। आंदोलनकारियों को रामपुर तिराहे के निकटवर्ती गांवों के लोगों ने आश्रय दिया। रामपुर, सिसौना, मेदपुर और बागोवाली गांव के लोग पीड़ितों की सुरक्षा के लिए आगे आए थे। पंडित महावीर शर्मा ने अग्रणी भूमिका निभाई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।