{"_id":"687a699e6605cb654006e141","slug":"video-union-minister-of-state-ravneet-singh-bittu-visit-patiala-2025-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब के हालात बेहद खराब, मान सरकार फेल- रवनीत बिट्टू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के हालात बेहद खराब, मान सरकार फेल- रवनीत बिट्टू
केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि इस समय पंजाब के हालात बेहद खराब हैं। सिखों के धार्मिक स्थान श्री हरमंदिर साहिब को लगातार बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं लेकिन मान सरकार पंजाब में अमन कानून की स्थिति को ठीक करने में फेल साबित हो रही है। बिट्टू शुक्रवार को पटियाला के दौरे पर थे।
मीडिया से बातचीत में रवनीत सिंह बिट्टू ने सीएम मान के ऊपर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे सिर्फ नाम के मुख्यमंत्री हैं। सुपर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ही हैं, जो पंजाब को हैंडल कर रहे हैं। महिलाओं को अब तक वादे के मुताबिक 1000 रुपये नहीं दिए गए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान बिजली गुल होने का मामला सामने आ चुका है। यह हाल तब है जब पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. बलबीर सिंह पटियाला जिले से विधायक हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।