फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Mission Clean Punjab campaign in Punjab led by Dr. Balbir Singh

Patiala News: पंजाब में मिशन क्लीन पंजाब अभियान, डॉ. बलबीर सिंह ने किया नेतृत्व

Tue, 01 Sep 2026 05:34 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
Mission Clean Punjab campaign in Punjab led by Dr. Balbir Singh
पटियाला को फिर से बागों का शहर बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत : स्वास्थ्य मंत्री
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब सरकार ने राज्य को साफ-सुथरा बनाने के लिए मिशन क्लीन पंजाब अभियान चलाया है। इसके चौथे दिन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला ग्रामीण के त्रिपड़ी में सफाई अभियान का नेतृत्व किया। बीएन खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सरहिंद रोड के विद्यार्थियों ने भी इसमें उत्साह से हिस्सा लिया।
डॉ. बलबीर सिंह ने मिशन क्लीन पंजाब को एक सराहनीय पहल बताया। उन्होंने कहा कि इसकी सफलता के लिए लोगों की भागीदारी बेहद जरूरी है। मंत्री ने लोगों से अपने घर, आसपास और शहर को साफ रखने में योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण लोगों के स्वास्थ्य से सीधे तौर पर जुड़ा है। गंदगी बीमारियों को न्योता देती है जबकि सफाई से स्वस्थता आती है। उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग से परहेज करने को कहा, क्योंकि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती है। इस अवसर पर नगर निगम मेयर कुंदन गोगिया, अतिरिक्त आयुक्त सिमरप्रीत कौर, पंजाब एग्रो फूड ग्रेन्स कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष बलजिंदर ढिल्लों और जिला मीडिया सचिव गज्जन सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन

शिकायत दर्ज करने की सुविधा
डॉ. बलबीर सिंह ने लोगों से कूड़ा, मच्छरों की भरमार, सीवरेज लीकेज या जमा पानी की शिकायत करने को कहा। शिकायत एम-सेवा एप के माध्यम से फोटो सहित दर्ज की जा सकती है। जो एप का उपयोग नहीं कर सकते, वे 8750975975 पर व्हाट्सएप से फोटो और लोकेशन भेज सकते हैं। उन्होंने बताया कि शिकायत पर 24 घंटे के अंदर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed