{"_id":"6a97ac97c666c183380251b0","slug":"several-students-fall-ill-at-yadavendra-school-patiala-five-hospitalized-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"यादवेंद्रा स्कूल में कई विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ी: पांच अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यादवेंद्रा स्कूल में कई विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ी: पांच अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग की आशंका
Wed, 02 Sep 2026 10:27 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: Nivedita
Updated Wed, 02 Sep 2026 10:27 AM IST
सार
पटियाला के यादवेंद्रा पब्लिक स्कूल के पांच विद्यार्थियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बच्चे स्कूल से बाहर गए थे। इस दौरान उन्होंने किसी जगह पर खाना खाया हो सकता है।
विज्ञापन
डाॅ. बलबीर सिंह
- फोटो : X @AAPbalbir
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला के यादवेंद्रा पब्लिक स्कूल के पांच विद्यार्थियों की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चों में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि जांच में किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि फिलहाल पांच बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ अन्य विद्यार्थियों की तबीयत भी मामूली रूप से खराब हुई थी जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। अस्पताल में भर्ती सभी पांच बच्चे ठीक हैं।
विज्ञापन
कुछ घंटे में मांगी रिपोर्ट
डॉ. बलबीर सिंह ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर कुछ घंटे में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद ही बच्चों की तबीयत बिगड़ने का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। स्वास्थ्य विभाग सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रहा है।
बाहर खाना खाने की भी जांच
मंत्री ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बच्चे स्कूल से बाहर गए थे। इस दौरान उन्होंने किसी जगह पर खाना खाया हो सकता है। हालांकि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि बीमारी का कारण बाहर का खाना ही है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी विशेष स्थान पर खाना खाने की पुष्टि होती है तो वहां भी जांच कराई जाएगी।