{"_id":"6aeec1c24f446279050678fe","slug":"video-one-died-in-accident-in-goraya-of-jalandhar-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में सड़क पर पड़े सीवरेज पाइप से टकराई बाइक, 17 साल के हरमनवीर की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में सड़क पर पड़े सीवरेज पाइप से टकराई बाइक, 17 साल के हरमनवीर की माैत
जालंधर के थाना गोराया के अंतर्गत आते गांव ढेसियां काहना के 17 वर्षीय किशोर की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान हरमनवीर सिंह पुत्र ओंकार सिंह निवासी गांव ढेसियां काहना के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हरमनवीर सिंह मोटरसाइकिल पर गोराया से अपने गांव लौट रहा था।
जब वह गांव संग ढेसियां के पास पहुंचा तो सड़क के बीचोंबीच रखे सीवरेज पाइपों से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे लुधियाना रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना पर शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के हलका इंचार्ज भाई दविंदर सिंह खालसा ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दर्दनाक घटना है। एक कथित लापरवाही के कारण मासूम की जान चली गई और उसके माता-पिता को जिंदगी भर का दुख सहना पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क के बीच रखे सीवरेज पाइपों पर न तो कोई लाइट लगाई गई थी और न ही रिफ्लेक्टर या चेतावनी के लिए स्टीकर लगाए गए थे।
उन्होंने सवाल उठाया कि सीवरेज पाइप सड़क के बीचोंबीच क्यों रखे गए और वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम क्यों नहीं किए गए? भाई खालसा ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की भी मांग उठाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।