Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Fraud of 6.5 lakh rupees in two cases in Hoshiarpur

Jalandhar News: होशियारपुर में दो मामलों में साढ़े छह लाख की धोखाधड़ी

Sat, 07 Nov 2026 07:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 07 Nov 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Fraud of 6.5 lakh rupees in two cases in Hoshiarpur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होशियारपुर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के दो मामलों में करीब 6.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी होने के संबंध में केस दर्ज किए हैं। इन मामलों में अभी तक किसी आरोपी को नामजद नहीं किया गया है।

दसूहा के केंथा मोहल्ला निवासी शेख फिरोज ने पुलिस को शिकायत दी है कि 4 नवंबर को उनके मोबाइल पर एक फोन आया और उनके बैंक खाते से 1,39,872 रुपये निकाल लिए गए। दूसरे मामले में धूत कलां निवासी अध्यापिका जसविंदर कौर ने शिकायत दर्ज कराई। उन्हें भी 4 नवंबर को एक फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को उनके बेटे गुरविंदर सिंह का वकील बताया और कहा कि बेटा कनाडा में सड़क हादसे के कारण जेल में है। आरोपी ने उन्हें बातों में उलझाकर 5.10 लाख रुपये जमा करवा लिए। यह राशि उन्होंने अपने परिचितों के सहयोग से जुटाई थी। ठगी का पता चलने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed