Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Discussed issues concerning the Punjabi community living in Britain

Jalandhar News: ब्रिटेन में रह रहे पंजाबी समुदाय के मुद्दों पर की चर्चा

Sat, 07 Nov 2026 07:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 07 Nov 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
Discussed issues concerning the Punjabi community living in Britain
ब्रिटिश सांसद से मिले भाजपा नेता सौरव राणा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के प्रवासी भारतीय प्रकोष्ठ, पंजाब के सह-संयोजक सौरव राणा ने ब्रिटेन की संसद सदस्य डीर्ड्रे कॉस्टिगन से विशेष मुलाकात की। इस दौरान ब्रिटेन में रह रहे पंजाबी समुदाय और भारतीय विद्यार्थियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। यह मुलाकात कई मायनों में यादगार रही।

मुलाकात में प्रवासी भारतीयों और पंजाबी समुदाय के सामाजिक एवं जनहित के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से ब्रिटेन में शिक्षा प्राप्त कर रहे भारतीय एवं पंजाबी विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। चर्चा में विद्यार्थियों की पढ़ाई, रहने-सहने की व्यवस्था और रोजगार के अवसर शामिल थे। वीजा संबंधी चुनौतियां, उनकी सुरक्षा और भलाई जैसे विषयों पर भी विचार साझा किए गए। दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और भाईचारे को मजबूत बनाने पर भी बात हुई। सांसद डीर्ड्रे कॉस्टिगन ने सौरव राणा को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस स्नेह और सम्मान ने मुलाकात को और यादगार बना दिया। सौरव राणा ने सांसद डीर्ड्रे कॉस्टिगन का बहुमूल्य समय देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने गर्मजोशी से स्वागत के लिए भी धन्यवाद दिया। राणा ने आशा जताई कि भविष्य में भी सकारात्मक संवाद जारी रहेगा। यह संवाद पंजाबी समुदाय, प्रवासी भारतीयों और ब्रिटेन में रह रहे भारतीय विद्यार्थियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed