{"_id":"6aae7b237aec002d260c7c35","slug":"video-grand-nagar-kirtan-organized-in-jalandhar-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व को समर्पित भव्य नगर कीर्तन निकाला, बस्ती शेख में उमड़ी संगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व को समर्पित भव्य नगर कीर्तन निकाला, बस्ती शेख में उमड़ी संगत
गुरुद्वारा श्री हरि कीरत साध संगत, निहंग सिंह-सभा, बस्ती शेख, जालंधर की प्रबंधक कमेटी की ओर से श्री गुरु नानक देव जी एवं माता सुलक्खनी जी के विवाह पर्व के संबंध में बारात रूपी भव्य नगर कीर्तन सजाया गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से आरंभ होकर गुरुद्वारा कलगीधर साहिब, मोहल्ला चायआम, वाल्मीकि मंदिर अड्डा बस्ती शेख, बड़ा बाजार, गुरुद्वारा गुरु नानक सत्संग सभा, गुरुद्वारा चरण कंवल साहिब, लड़कियों की स्कूल वाली गली, गुरुद्वारा छेवीं पातशाही, गुरु हरिगोबिंद कॉलोनी, घास मंडी चौक और गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोबिंद साहिब कोट मोहल्ला से होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में विवाह समारोह की परंपरा को दर्शाती सजाई गई घोड़ी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। घोड़ी पर छत्र झुलाया जा रहा था। गुलाबी चुनरी लेकर शामिल हुई महिलाओं ने घोड़ी की वागें गुंथीं और उसे चने की दाल व गुड़ खिलाया।
गुरुद्वारा साहिब से कुछ दूरी पर स्थित निहंग निवास के बाहर फूलों से सजी पालकी साहिब भी नगर कीर्तन की शोभा बढ़ा रही थी। इस अवसर पर साध-संगत ने श्रद्धा और उत्साह के साथ नगर कीर्तन में भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।