फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Congress burnt the effigy of the Prime Minister and also burnt the party flag.

Jalandhar News: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका, पार्टी का झंडा भी जला

Sat, 19 Sep 2026 05:50 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 19 Sep 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
Congress burnt the effigy of the Prime Minister and also burnt the party flag.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। कंपनी बाग चौक में कांग्रेस ने शनिवार को केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया गया जिसमें पार्टी का झंडा भी आग की चपेट में आ गया। यह प्रदर्शन यूपीआई पर कर बढ़ाने के फैसले और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में आयोजित किया गया था।

पुतला जलाते समय कांग्रेस का झंडा भी आग की चपेट में आ गया, जिसे कार्यकर्ताओं ने तुरंत संभाला। प्रदर्शन में पूर्व विधायक राजिंदर बेरी और पार्षद शैरी चड्ढा सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ भी नारे लगाए, जिससे असमंजस की स्थिति बनी। कांग्रेस नेता राजिंदर बेरी ने यूपीआई कर को मोदी कर बताया। उन्होंने कहा कि यह आम जनता, युवाओं, मध्यम वर्ग और व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ है। बेरी ने सरकार से इस फैसले को वापस लेने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के बाद उस पर कर लगाना सरकार के रुख में विरोधाभास दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed