फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Farmers burn effigies of Punjab and Central governments

Jalandhar News: किसानों ने पंजाब-केंद्र सरकार के पुतले फूंके

Sat, 19 Sep 2026 05:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 19 Sep 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
Farmers burn effigies of Punjab and Central governments
मांगें न मानने पर संघर्ष तेज करेंगे : दद्दाहूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के आह्वान पर शनिवार को बीकेयू एकता सिद्धूपुर के किसानों ने पंजाब और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने मोगा में जिला डिप्टी आयुक्त कार्यालय के सामने दोनों सरकारों के पुतले फूंके और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की।

जिला प्रधान लवजीत सिंह दद्दाहूर ने पंजाब सरकार पर किसानों के साथ धक्केशाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की मांगों का समाधान नहीं कर रही है। दद्दाहूर ने खनौरी और शंभू मोर्चों से संबंधित सामान के नुकसान और चोरी के लिए 3 करोड़ 77 लाख रुपये जारी करने की मांग की। उन्होंने कथित तौर पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। किसान नेता ने पांच फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देने का वादा पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने को-ऑपरेटिव और लैंड मॉर्गेज बैंकों से संबंधित मांगों को पूरा करने की भी बात कही। दद्दाहूर ने चेक वापसी और सेटलमेंट योजना लागू करने की मांग की। उन्होंने पंजाब में किसानों और आम लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई रोकने को भी कहा। किसान नेता ने पंजाब में नशे के मुद्दे का भी जिक्र किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो संघर्ष तेज किया जाएगा। दद्दाहूर ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों में किसान मंत्रियों और विधायकों से सवाल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed