{"_id":"6b096cdd2b423ab42e0272fa","slug":"video-drugs-and-weapons-module-busted-in-jalandhar-12-kg-of-heroin-and-4-pistols-seized-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में ड्रग्स-हथियार मॉड्यूल का भंडाफोड़, 12 किलो हेरोइन और 4 पिस्तौल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में ड्रग्स-हथियार मॉड्यूल का भंडाफोड़, 12 किलो हेरोइन और 4 पिस्तौल बरामद
जालंधर देहात पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ड्रग्स और हथियार तस्करी से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। सतर्क ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 12 किलो हेरोइन और 4 पिस्तौल बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, इस मॉड्यूल के तार अमेरिका में बैठे एक कथित तस्कर से जुड़े हैं। जालंधर देहात के एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रभदीप सिंह उर्फ प्रभ (22) निवासी गांव अवाण चुहारमी, थाना सदर नकोदर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से हेरोइन और हथियारों के अलावा 5 जिंदा कारतूस, एक आईफोन और एक आईपैड बरामद किया है। उसकी महिंद्रा बोलेरो गाड़ी नंबर पीबी08-एफएक्स-7328 भी जब्त कर ली गई है। एसएसपी खख के अनुसार, 26 नवंबर को गांव चक्क वेंडल के निवासियों ने सतर्कता दिखाते हुए आरोपी को 2 किलो हेरोइन और पिस्तौलों के साथ पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद CIA स्टाफ जालंधर देहात के इंचार्ज इंस्पेक्टर पुष्प बाली के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी से 2 किलो हेरोइन, 4 पिस्तौल, जिनमें 2 ग्लॉक और 2 चीनी पिस्तौल शामिल हैं, 2 मैगजीन और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए।
पूछताछ के दौरान आरोपी पुलिस को अपनी हवेली लेकर गया, जहां लकड़ियों के ढेर के नीचे 10 किलो हेरोइन छिपाकर रखी गई थी। डीएसपी करतारपुर नरिंदर सिंह औजला की मौजूदगी में पुलिस ने यह खेप बरामद की। इस तरह पुलिस ने कुल 12 किलो हेरोइन अपने कब्जे में ली।
------अमेरिका में बैठे गैरी ने भेजी थी खेप
एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि यह खेप नवजोत सिंह उर्फ गैरी ने भेजी थी। गैरी कपूरथला के काला संघियां के पास स्थित नवां पिंड का निवासी है और फिलहाल अमेरिका में रह रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि खेप में कुल 14 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौल थे। इनमें से अब तक 12 किलो हेरोइन और 4 पिस्तौल बरामद किए जा चुके हैं। बाकी 2 किलो हेरोइन और 2 पिस्तौलों की बरामदगी के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एसएसपी खख ने बताया कि जांच के आधार पर तीन अन्य लोगों को भी मामले में आरोपी नामजद किया गया है। जिसमें नवजोत सिंह उर्फ गैरी निवासी नवां पिंड, काला संघियां कपूरथला वर्तमान में अमेरिका,
मनजोतवीर सिंह निवासी गांव चक्क वेंडल नकोदर और सौरव पुत्र जसविंदर राम निवासी गांव सहिम नकोदर जालंधर शामिल हैं। पुलिस की ओर से इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और मामले में आगे भी गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई गई है।
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उससे बाकी हेरोइन और हथियारों के बारे में पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार से बनाई गई संपत्ति की पहचान कर कानून के अनुसार जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई एसपी (इन्वेस्टिगेशन) वनीत अहलावत, डीएसपी नकोदर सरवण सिंह बल और डीएसपी (डिटेक्टिव) लखविंदर सिंह की देखरेख में की गई। थाना सदर नकोदर में मुकदमा नंबर एनडीपीएस एक्ट की तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। बाद में इसमें एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट की अन्य धाराएं भी जोड़ी गई हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत थाना सदर कमिश्नरेट जालंधर में केस दर्ज है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।