{"_id":"6b09151956232dec3d017a7e","slug":"video-candidates-future-blocked-by-not-becoming-certified-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: प्रमाण पत्र नहीं बनने से अभ्यर्थियों का भविष्य अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: प्रमाण पत्र नहीं बनने से अभ्यर्थियों का भविष्य अटका
अरविंद कुमार
Updated Fri, 27 Nov 2026 10:58 AM IST
Link Copied
काशीपुर। प्रमाण पत्र नहीं बनने से प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों का भविष्य संकट में पड़ गया है। तहसीलों में फाइलों का अंबार लगा है। जिले में 16 हजार तो काशीपुर में 3800 प्रार्थना पत्र अभी जांच के लिए लंबित हैं। लोअर पीसीएस समेत उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि इसी माह है। लेखपालों के बाद अब संग्रह अमीनों ने भी प्रार्थना पत्रों की जांच से हाथ खींच लिया है।
ई-सेवा प्रणाली को आधार, निर्वाचन आयोग समेत संबंधित विभागों से जोड़े जाने की मांग को लेकर लेखपाल बीती एक अक्तूबर से कार्य बहिष्कार पर हैं। इस कारण आय, जाति, स्थाई, ईडब्ल्यूएस, उत्तराधिकार व हैसियत प्रमाण पत्रों की जांच का काम बंद हैं। पूरे जिले में 16 हजार से अधिक प्रमाण पत्रों के आवेदन लंबित हैं। जबकि अकेले काशीपुर में ही 3800 से अधिक आवेदनों की जांच नहीं हो सकी है। ई-पोर्टल में संशोधन को लेकर राजस्व परिषद के अधिकारियों की लेखपाल संघ के साथ वार्ता हो चुकी हैं। मुख्य सचिव राधा रतूडी ने राजस्व परिषद के सचिव को पत्र भेजकर ई-पोर्टल में संशोधन पर विचार करने को कहा है। लेकिन इस पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हो सका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।