Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Drugs and weapons module busted in Jalandhar; 12 kg of heroin and 4 pistols seized

जालंधर में ड्रग्स-हथियार मॉड्यूल का भंडाफोड़, 12 किलो हेरोइन और 4 पिस्तौल बरामद

Fri, 27 Nov 2026 05:13 PM IST
Pawan Kumar पवन कुमार
Updated Fri, 27 Nov 2026 05:13 PM IST
Drugs and weapons module busted in Jalandhar; 12 kg of heroin and 4 pistols seized
जालंधर देहात पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ड्रग्स और हथियार तस्करी से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। सतर्क ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 12 किलो हेरोइन और 4 पिस्तौल बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, इस मॉड्यूल के तार अमेरिका में बैठे एक कथित तस्कर से जुड़े हैं। जालंधर देहात के एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रभदीप सिंह उर्फ प्रभ (22) निवासी गांव अवाण चुहारमी, थाना सदर नकोदर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से हेरोइन और हथियारों के अलावा 5 जिंदा कारतूस, एक आईफोन और एक आईपैड बरामद किया है। उसकी महिंद्रा बोलेरो गाड़ी नंबर पीबी08-एफएक्स-7328 भी जब्त कर ली गई है। एसएसपी खख के अनुसार, 26 नवंबर को गांव चक्क वेंडल के निवासियों ने सतर्कता दिखाते हुए आरोपी को 2 किलो हेरोइन और पिस्तौलों के साथ पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद CIA स्टाफ जालंधर देहात के इंचार्ज इंस्पेक्टर पुष्प बाली के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी से 2 किलो हेरोइन, 4 पिस्तौल, जिनमें 2 ग्लॉक और 2 चीनी पिस्तौल शामिल हैं, 2 मैगजीन और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए। पूछताछ के दौरान आरोपी पुलिस को अपनी हवेली लेकर गया, जहां लकड़ियों के ढेर के नीचे 10 किलो हेरोइन छिपाकर रखी गई थी। डीएसपी करतारपुर नरिंदर सिंह औजला की मौजूदगी में पुलिस ने यह खेप बरामद की। इस तरह पुलिस ने कुल 12 किलो हेरोइन अपने कब्जे में ली। ------अमेरिका में बैठे गैरी ने भेजी थी खेप एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि यह खेप नवजोत सिंह उर्फ गैरी ने भेजी थी। गैरी कपूरथला के काला संघियां के पास स्थित नवां पिंड का निवासी है और फिलहाल अमेरिका में रह रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि खेप में कुल 14 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौल थे। इनमें से अब तक 12 किलो हेरोइन और 4 पिस्तौल बरामद किए जा चुके हैं। बाकी 2 किलो हेरोइन और 2 पिस्तौलों की बरामदगी के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एसएसपी खख ने बताया कि जांच के आधार पर तीन अन्य लोगों को भी मामले में आरोपी नामजद किया गया है। जिसमें नवजोत सिंह उर्फ गैरी निवासी नवां पिंड, काला संघियां कपूरथला वर्तमान में अमेरिका, मनजोतवीर सिंह निवासी गांव चक्क वेंडल नकोदर और सौरव पुत्र जसविंदर राम निवासी गांव सहिम नकोदर जालंधर शामिल हैं। पुलिस की ओर से इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और मामले में आगे भी गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई गई है। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उससे बाकी हेरोइन और हथियारों के बारे में पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार से बनाई गई संपत्ति की पहचान कर कानून के अनुसार जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई एसपी (इन्वेस्टिगेशन) वनीत अहलावत, डीएसपी नकोदर सरवण सिंह बल और डीएसपी (डिटेक्टिव) लखविंदर सिंह की देखरेख में की गई। थाना सदर नकोदर में मुकदमा नंबर एनडीपीएस एक्ट की तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। बाद में इसमें एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट की अन्य धाराएं भी जोड़ी गई हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत थाना सदर कमिश्नरेट जालंधर में केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मंडी: शराब मुक्त शादी करने पर परिवार को मिला 11 हजार रुपये का शगुन, पूर्व सैनिक दलीप सिंह की मुहिम लाई रंग

27 Nov 2026

कड़ा और कृपाण पहनकर परीक्षा देने पहुंचे सिख युवक को रोका, सोलन में पटवारी भर्ती परीक्षा के दौरान विवाद

27 Nov 2026

Video: गोंडा में रविवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में लगेगा रक्तदान शिविर

27 Nov 2026

सोलन में 650 दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर, आधुनिक मशीनों से हो रही जांच और थेरेपी

27 Nov 2026

आज आयोजित किया जाएगा 'निधि आपके निकट' योजना कार्यक्रम

27 Nov 2026
विज्ञापन

छिंदवाड़ा: खदान में चालक के सिर पर गिरा पत्थर, हालत गंभीर, परिजनों ने प्रबंधन पर साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाया

27 Nov 2026

दोस्त पुलिस कार्यक्रम: छात्राओं ने किया महिला पुलिस थाने का भ्रमण, पुलिसकर्मियों ने किया जागरूक

27 Nov 2026
विज्ञापन

VIDEO: प्रमाण पत्र नहीं बनने से अभ्यर्थियों का भविष्य अटका

VIDEO: काशीपुर में युवाओं का ऐलान : इस बार मुद्दों पर वोट, वादों पर नहीं

VIDEO: पीआरडी जवानों के समर्थन में पहुंचे विधायक, कहा सभी मांगें जायज

27 Nov 2026

चंडीगढ़ कलाग्राम में 16वें चंडीगढ़ राष्ट्रीय शिल्प मेला की शुरुआत

हमीरपुर: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, वीडियोग्राफर की मौत व साथी गंभीर

27 Nov 2026

काशी विद्यापीठ में छात्रों और कॉलेज प्रशासन के बीच शुरू हुई बहस

27 Nov 2026

हाइवा-डीसीएम की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी आग, दो की मौत

27 Nov 2026

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदला हुसैनीवाला रिट्रीट सेरेमनी का स्वरूप

सिमली अस्पताल के उच्चीकरण मामला: शासन की समिति और संघर्ष समिति के बीच समन्वय बैठक

27 Nov 2026

कैथल का पबनावा निवासी तनिष हत्याकांड में वांछित आरोपी कृष काबू, रजबाहा पटड़ी से कूदने कारण आरोपी के पैर में आई चोट

27 Nov 2026

फतेहाबाद के जवाहर चौक से खाटू श्याम मंदिर तक शरारती तत्वों का उत्पात, 15 गाड़ियों के शीशे तोड़े

27 Nov 2026

पानीपत की कंबल और यार्न फैक्टरी में देर रात लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

27 Nov 2026

एंटी नारकोटिक सेल कैथल व खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 700 किलोग्राम पनीर व रिफाइंड पाम ऑयल के 6 डिब्बे पाए गए

27 Nov 2026

ऊना: बंगाणा में खुश्क ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन, सुबह सात बजे तक छाई रही धुंध; बारिश के इंतजार में किसान

27 Nov 2026

ऊना: घर बैठे करें मां चिंतपूर्णी के दर्शन, शुक्रवार सुबह-सवेरे दरबार से देखें माता रानी की लाइव आरती

27 Nov 2026

VIDEO: एटा के सकीट नगर में बनी बीआरसी पर मीना मंच की दो दिवसीय कार्यशाला

27 Nov 2026

VIDEO: गांव मलावन के केयूपीएस कंपोजिट विद्यालय से टीका मित्र वाहन और बच्चों द्वारा टीकाकरण के लिए जागरूकता रैली निकाली गई

27 Nov 2026

उज्जैन: कुंकुम और राम नाम के बिल्वपत्र से सजे बाबा महाकाल, चांदी का मुकुट- मुंड माला धारण कर दिए दिव्य दर्शन

27 Nov 2026

कानपुर: हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले में 1008 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

26 Nov 2026

VIDEO: आगरा में किसानों का हंगामा, कमिश्नरी में प्रवेश नहीं देने से सड़क पर धरना; माल रोड पर दो किमी जाम

26 Nov 2026

मेरठ: कोशिश सामाजिक संगठन के सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि

26 Nov 2026

मेरठ: धन सिंह कोतवाल के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर जलाए दीप

26 Nov 2026

ओरछा पहुंचे दिग्विजय सिंह: पूर्व सीएम ने पत्नी संग की रामराजा सरकार की पूजा, मंदिर में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए

26 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed