{"_id":"6b0c007a2acfc32eb30d8da5","slug":"bigg-boss-20-salman-khan-angry-on-scoutop-love-evicted-from-the-show-kaashvi-video-viral-2026-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 20: 'तुमने लव की छवि खराब कर दी', सलमान खान ने लगाई स्काउट की क्लास, इस हफ्ते शो से बाहर हुआ ये सदस्य","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
बिग बॉस 20: 'तुमने लव की छवि खराब कर दी', सलमान खान ने लगाई स्काउट की क्लास, इस हफ्ते शो से बाहर हुआ ये सदस्य
Sun, 29 Nov 2026 04:07 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Sun, 29 Nov 2026 04:07 PM IST
सार
- होस्ट सलमान खान कंटेस्टेंट स्काउट पर गुस्सा जाहिर करते हुए नजर आए।
- शो में उन्होंने वह वीडियो सभी को दिखाया, जिसमें गुल्लू और स्काउट, लव को लेकर बात कर रहे थे।
- वहीं, इनके अलावा काश्वी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बिग बॉस 20
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
'बिग बॉस 20' का शनिवार का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा। शो में जहां सलमान खान कनिका, काजी समेत कई कंटेस्टेंट्स की हरकतों पर जमकर क्लास लगाते नजर आए, वहीं स्काउट को भी होस्ट के गुस्से का सामना करना पड़ेगा।
दरअसल, वीकेंड का वार के दौरान सलमान ने स्काउट ओपी को उस वीडियो को लेकर सवालों के घेरे में खड़ा किया, जिसमें उन्होंने लव पर उन्हें बहकाने और अपनी बातों में उलझाने का आरोप लगाया था। सलमान ने कहा कि स्काउट ने पूरे मामले का दोष लव पर डाल दिया और इस में लव की छवि को भी नुकसान पहुंचाया।

Trending Videos
बिग बॉस 20
- फोटो : यूट्यूब
गुस्से में नजर आए होस्ट सलमान खान
एक प्रोमो में देखने को मिला कि सलमान खान ने स्काउट से कहा कि तुम्हें पता है भाई-बहन के रिश्ते का मतलब क्या है। जब मैंने ये देखा तो मैं हैरान रह गया। इसे करैक्टर शमिंग कहते हैं। इसके बाद स्काउट कहते हैं कि सर ऐसा बिल्कुल नहीं है, तभी होस्ट गुस्से में आ जाते हैं और कहते हैं कि ऐसा ही है।
सलमान यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि तुमने लव की छवि को खराब कर दिया है। फिर स्काउट कहते हैं कि नहीं सर मैं इसे नहीं मानूंगा। तभी अभिनेता गुस्से में कहते हैं कि अरे ये मैंने किया है क्या स्काउट, ये बातें मैंने की है क्या। तुमने और गुल्लू ने ये बातें की हैं। वो लड़की तुम्हारी वजह से कितना झेल रही है।

- फोटो : वीडियो ग्रैब
काश्वी का वीडियो हुआ वायरल
इतना ही नहीं, दूसरी तरफ काश्वी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि मैं किसी पर भी कोई रिएक्ट नहीं करूंगी। मैं आप सभी से रिक्वेस्ट करती हूं कि मेरा स्टेटमेंट न लें। मुझे जो भी कहना है मैं ये शो खत्म होने के बाद कहूंगी।
कौन हुआ 'बिग बॉस 20' से बाहर?
इसके साथ ही यह खबर भी सामने आई है कि इस हफ्ते लव गिल शो से बाहर हो सकती हैं। फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि वह सीक्रेट रूम में भी जा सकती हैं।