{"_id":"6aa3bed4993de5870e0b7b8c","slug":"video-bank-employees-go-on-strike-in-jalandhar-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
लंबित मांगों और विभिन्न मुद्दों को लेकर देशभर की बैंक यूनियनों ने आज हड़ताल का फैसला किया है। इसका असर जालंधर में भी सरकारी बैंकों की कई शाखाओं के कामकाज पर देखने को मिला। कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण बैंक शाखाओं में पहुंचने वाले ग्राहकों को कई सेवाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि डिजिटल बैंकिंग, एटीएम और अन्य ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध रहने के कारण कुछ बैंकिंग कार्य इन माध्यमों से किए जा सकते हैं।
हड़ताल के दौरान बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार व बैंक प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताया। पीएनबी स्टाफ यूनियन के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी विनोद शर्मा ने बताया कि ऑल इंडिया स्तर पर हड़ताल रखी गई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करना, परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) से संबंधित मांगों पर कार्रवाई समेत कई अन्य लंबित मुद्दे शामिल हैं।
विनोद शर्मा के अनुसार, बैंकिंग क्षेत्र में कर्मचारियों पर काम का दबाव लगातार बढ़ रहा है, लेकिन उनकी मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने 2024 में 5 दिन के बैंकिंग सप्ताह पर सहमति जताई थी, लेकिन अब केंद्र सरकार इस मुद्दे पर टालमटौल कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।