{"_id":"6aa3ebb9e9665e662e0c4020","slug":"video-jalandhar-police-arrested-four-accused-with-267-grams-of-heroin-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर पुलिस ने 267 ग्राम हेरोइन के साथ चार आरोपी किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर पुलिस ने 267 ग्राम हेरोइन के साथ चार आरोपी किए गिरफ्तार
कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई दौरान कुल 267 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने इन मामलों में 4 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है।
पहली कार्रवाई में थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस ने मकसूदां बाईपास से विधीपुर की तरफ गश्त के दौरान सीजेएस स्कूल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया। उसके बैग की कानूनी प्रक्रिया के तहत तलाशी लेने पर 255 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत, पुत्र कुलवंत सिंह, निवासी गांव ठट्ठी खारा, जिला तरनतारन के रूप में हुई। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट में थाना डिवीजन नंबर 1 में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और स्रोतों के बारे में जानकारी जुटा रही है। दूसरी कार्रवाई में थाना डिवीजन नंबर 1 के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम ने वेरका मिल्क प्लांट जालंधर में नाकाबंदी के दौरान टाटा सफारी को रोककर तलाशी ली। गाड़ी में चार लोग सवार थे। तलाशी के दौरान 12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरगुरदीप सिंह उर्फ गुरी, पुत्र बलदेव सिंह, निवासी गांव माजी पवना, जिला गुरदासपुर; सुखबीर कुमार उर्फ सुख्खा, पुत्र दविंदर कुमार, निवासी गांव रजवाड़ा, थाना सदर होशियारपुर; रोहित, पुत्र रमेश कुमार, निवासी गांव मुडेली ब्राह्मणा, फगवाड़ा रोड, जिला होशियारपुर के रूप में हुई है। इनके साथ एक नाबालिग को भी पकड़ा गया। इस मामले में मुकदमा नंबर थाना डिवीजन नंबर 1 में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने सफारी गाड़ी और 12 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि सुखबीर कुमार उर्फ सुख्खा और रोहित थाना मॉडल टाउन होशियारपुर में दर्ज केस में भी वांटेड हैं। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।