{"_id":"6aa3ebbd42c0dc03f704fc77","slug":"video-protest-rallies-were-held-at-the-depot-level-on-september-11-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा एलान, 11 सितंबर को डिपो स्तर पर निकाली रोष रैलियां, 22 से पूरे पंजाब में चक्का जाम की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा एलान, 11 सितंबर को डिपो स्तर पर निकाली रोष रैलियां, 22 से पूरे पंजाब में चक्का जाम की चेतावनी
पंजाब रोडवेज, पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब 25/11 ने सरकार पर कर्मचारियों की मांगों को लगातार टालने का आरोप लगाते हुए आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। यूनियन के प्रदेश चेयरमैन बलविंदर सिंह राठ और हरजिंदर सिंह ने कहा कि करीब चार वर्षों में सरकार के साथ लगभग 59 बैठकें हो चुकी हैं। हर बार आश्वासन मिलने के बाद संघर्ष को स्थगित किया गया, लेकिन अब तक मांगों का स्थायी समाधान नहीं हुआ।यूनियन नेताओं ने ठेकेदारी सिस्टम खत्म करने, कर्मचारियों के ईपीएफ और ईएसआई की राशि समय पर जमा करवाने, भर्ती प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने तथा कर्मचारियों को पक्का करने की मांग उठाई। उनका आरोप है कि ठेकेदारी व्यवस्था के तहत कर्मचारियों और विभाग को आर्थिक नुकसान हो रहा है। नेताओं के मुताबिक, नए ट्रांसपोर्ट मंत्री की ओर से भी पिछले करीब तीन महीनों से हर बैठक में समय मांगा जा रहा है, लेकिन मांगों का समाधान नहीं हुआ।
डिपो प्रधान बिक्रमजीत सिंह और सचिव रंजीत सिंह व जतींदर सिंह ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से कम वेतन पर पंजाब की जनता को परिवहन सुविधा दे रहे हैं, लेकिन उन्हें समय पर वेतन भी नहीं मिल रहा। उन्होंने फ्री सफर सुविधा के बदले सरकार की ओर से विभाग को करीब 1,200 करोड़ रुपये की बकाया राशि जारी करने, कर्मचारियों को नियमित करने और अन्य मांगों का समाधान करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।