फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   A man who went to graze goats was beaten to death

Jalandhar News: बकरियां चराने गए व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

Fri, 11 Sep 2026 03:16 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Fri, 11 Sep 2026 03:16 PM IST
विज्ञापन
A man who went to graze goats was beaten to death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। बाघापुराना थाना क्षेत्र के गांव हरिए वाला में वीरवार शाम बकरियां चरा रहे 42 वर्षीय गुरप्रीत सिंह पर पिकअप (छोटा हाथी) सवार 4-5 अज्ञात बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल गुरप्रीत सिंह को परिजन गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल, फरीदकोट लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

गांव हरिए वाला निवासी गुरप्रीत सिंह पुत्र बहादुर सिंह रोजाना की तरह वीरवार शाम 5 बजे के करीब गांव के पास बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान एक पिकअप में सवार 4-5 अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और गुरप्रीत सिंह पर अचानक हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। गंभीर चोट लगने से वह जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी उसकी बकरियों को पिकअप में लादकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों और परिजनों ने गुरप्रीत सिंह को गंभीर हालत में गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल, फरीदकोट पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ जनक राज ने बताया कि गुरप्रीत सिंह की हत्या के मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।
विज्ञापन

फोटो...मृतक गुरप्रीत सिंह की फाइल फोटो व घटनास्थल की फोटो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed