Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Undertrial prisoner commits suicide in Faridkot Jail; he had been caught two days earlier while attempting a burglary at the Sessions Judge's residence
{"_id":"6a899e7a1d4118fbc90807fe","slug":"video-undertrial-prisoner-commits-suicide-in-faridkot-jail-he-had-been-caught-two-days-earlier-while-attempting-a-burglary-at-the-sessions-judges-residence-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट जेल में हवालाती ने की आत्महत्या,2 दिन पहले सेशन जज आवास से चोरी की कोशिश में पकड़ा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट जेल में हवालाती ने की आत्महत्या,2 दिन पहले सेशन जज आवास से चोरी की कोशिश में पकड़ा था
फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में एक हवालाती के फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान फरीदकोट के गांव धूड़कोट निवासी परमजीत सिंह उर्फ पम्मा(25) के रूप में हुई। इस मामले में जेल प्रशासन की सूचना के बाद थाना सिटी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और उसके शव को न्यायिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार उक्त परमजीत सिंह को महज दो दिन पहले 20 अगस्त को जिला व सेशन जज के आवास में चोरी की नीयत से दीवार फांदते समय पकड़ा गया था और पुलिस ने उसके खिलाफ चोरी की कोशिश का केस दर्ज कर उसे 21 अगस्त को ही न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। उसे जेल के ब्लॉक नंबर 10 की बैरक नंबर 3 में रखा गया था। जेल प्रशासन के अनुसार रात के समय ड्यूटी पर सहायक सुपरिंटेंडेंट प्रभदयाल सिंह और वार्डन सरबजिंदर सिंह गश्त कर रहे थे। इसी दौरान वार्डन गुरविंदर सिंह ने सूचना दी कि उक्त हवालाती द्वारा फंदा लगाने के बाद शोर मच रहा है। सूचना मिलते टीम ने उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया और बैरक में बंद अन्य हवालातियों की मदद से परमजीत सिंह को तुरंत फंदे से नीचे उतारा गया। जेल मेडिकल अफसर ने उसे सीपीआर दिया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए जेल एंबुलेंस से गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदकोट भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने परमजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।