{"_id":"6ae304cf5ee7ab9907090834","slug":"video-4-drug-smugglers-arrested-in-faridkot-heroin-and-capsules-seized-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में 4 नशा तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन व कैप्सूल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में 4 नशा तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन व कैप्सूल बरामद
फरीदकोट जिला पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल ने गांव ढिल्लवां कलां के पास से 202 ग्राम हेरोइन और 3600 नशीले कैप्सूल बरामद कर चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से दो मोटरसाइकिल भी जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर कोटकपूरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के निर्देशों पर एएसआई सुखपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी गश्त कर रही थी। अमृतसर-बठिंडा राष्ट्रीय राजमार्ग के पास कच्चे रास्ते पर दो मोटरसाइकिलों के साथ खड़े चार युवकों पर संदेह होने पर उनकी तलाशी ली गई, जिसमें नशीले पदार्थ बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनमोल सिंह उर्फ गुन्नू निवासी कोटकपूरा, मनदीप कुमार उर्फ जोनी, हरजिंदर सिंह उर्फ बग्गो निवासी गांव पत्तो हीरा सिंह, जिला मोगा तथा आकाशदीप सिंह उर्फ रोनी निवासी गांव भगता भाईका, जिला बठिंडा के रूप में हुई है। एसपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। पूछताछ के दौरान नशीले पदार्थों के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क का पता लगाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।