{"_id":"6ae2fe9b093dfcbaed093128","slug":"vigilance-files-final-challan-in-bikram-majithia-case-mentions-assets-worth-rs-736-crore-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिक्रम मजीठिया केस में विजिलेंस का फाइनल चालान पेश, 736 करोड़ की संपत्ति का जिक्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिक्रम मजीठिया केस में विजिलेंस का फाइनल चालान पेश, 736 करोड़ की संपत्ति का जिक्र
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:37 PM IST
Link Copied
पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बुधवार को मोहाली की अदालत में फाइनल चालान पेश कर दिया। चालान में कुल 13 आरोपियों को नामजद किया गया है। इसके अलावा कुछ कंपनियों को भी आरोपी पक्ष के तौर पर शामिल किया गया है। मामले में संपत्ति का आंकड़ा भी पहले के मुकाबले बढ़ा है। पहले चालान में करीब 700 करोड़ रुपये की संपत्ति का जिक्र था, जबकि अब यह आंकड़ा बढ़कर करीब 736 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। मामले की जांच के दौरान विजिलेंस ने संपत्तियों, वित्तीय लेन-देन और आय के स्रोतों से संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की। इस केस में पहले भी बड़ी संख्या में दस्तावेज अदालत में पेश किए जा चुके हैं। अब तक दाखिल चालानों और संबंधित दस्तावेजों के कुल पन्नों की संख्या करीब 52 से 53 हजार बताई जा रही है। फाइनल चालान पेश होने के बाद मामले में जांच से जुड़े दस्तावेजों और आरोपों का विस्तृत रिकॉर्ड अदालत के समक्ष आ गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।