{"_id":"6abb8c1b56b7f81c5d08e561","slug":"video-preparations-for-government-procurement-of-paddy-completed-in-kotkapura-robust-arrangements-made-for-farmers-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में धान की सरकारी खरीद की तैयारियां मुकम्मल, किसानों के लिए किए गए पुख्ता प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में धान की सरकारी खरीद की तैयारियां मुकम्मल, किसानों के लिए किए गए पुख्ता प्रबंध
कोटकपूरा समेत आसपास की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 1 अक्टूबर से शुरू की जाएगी। मंडीकरण बोर्ड ने खरीद प्रक्रिया को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मंडियों में किसानों, मजदूरों और आढ़तियों की सुविधा के लिए बिजली, छाया, पीने के पानी और सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। मंडी बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि मंडियों में आने वाले किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की नियमित जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों से अपील की गई है कि मंडी में धान लाने से पहले उसमें नमी की जांच जरूर करें। धान में नमी की मात्रा 17 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। किसानों को सूखा धान ही मंडी में लाने की सलाह दी गई है, ताकि सफाई के बाद बोली की प्रक्रिया समय पर और सुचारू ढंग से पूरी हो सके। मार्केट कमेटी कोटकपूरा के सचिव हरप्रीत सिंह ने बताया कि शहर की मुख्य मंडी में खरीद संबंधी सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। ग्रामीण मंडियों में धान की आमद अगले एक सप्ताह के दौरान शुरू होने की संभावना है। इससे पहले वहां भी खरीद प्रक्रिया से संबंधित सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने किसानों को सूखी फसल ही मंडी में लाने की अपील की है ताकि उन्हें फसल बेचने में कोई दिक्कत परेशानी न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।