{"_id":"6aa3c8656929ed109f0e0862","slug":"video-pathankot-police-traced-over-100-lost-mobile-phones-and-handed-them-over-to-their-rightful-owners-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट पुलिस ने गुम हुए 100 से ज्यादा मोबाइल ट्रेस कर असली मालिकों के किए हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट पुलिस ने गुम हुए 100 से ज्यादा मोबाइल ट्रेस कर असली मालिकों के किए हवाले
जिला पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस कर उनके असली मालिकों तक पहुंचाने में सफलता हासिल की है। पुलिस के साइबर क्राइम सेल की ओर से तकनीकी मदद से इन मोबाइलों को ट्रेस कर रिकवर किया गया। शुक्रवार को एसएसपी पठानकोट मनप्रीत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 100 से अधिक मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे।
एसएसपी मनप्रीत सिंह ने बताया कि मोबाइल फोन गुम होने या चोरी होने की शिकायतों पर पठानकोट पुलिस की साइबर क्राइम सेल की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही थी। तकनीकी माध्यमों से ट्रेस किए गए मोबाइलों को रिकवर करने के बाद पुलिस ने उनकी पहचान और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें संबंधित लोगों को वापस किया।
मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों ने पठानकोट पुलिस और साइबर क्राइम सेल का आभार जताया। पुलिस की इस कार्रवाई से उन लोगों को बड़ी राहत मिली, जिनके मोबाइल फोन गुम या चोरी हो गए थे। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि तकनीकी जांच के माध्यम से उसे ट्रेस करने की कार्रवाई की जा सके। साथ ही मोबाइल में मौजूद निजी जानकारी की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।