फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Congress protests over the Gulzar Singh suicide case

गुलजार सिंह सुसाइड केस: पंजाब में आज सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, मंत्री चीमा के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग

Fri, 11 Sep 2026 07:00 AM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Fri, 11 Sep 2026 07:00 AM IST
सार

पंजाब में गुलजार सिंह आत्महत्या मामले को लेकर कांग्रेस का आज हल्ला बोल है। कांग्रेस के कार्यकर्ता सभी जिलों में एसपी कार्यालयों का घेराव करेंगे।  

विज्ञापन
Congress protests over the Gulzar Singh suicide case
गुलजार सुसाइड मामले में कांग्रेस का हल्ला बोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुलजार सिंह मौत मामले को लेकर पंजाब कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। पंजाब कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलों में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता संबंधित जिलों के एसपी कार्यालयों का घेराव करेंगे और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पार्टी के सभी जिला प्रधानों से अपील की है कि वे अपने-अपने जिलों में प्रदर्शन को प्रभावी ढंग से आयोजित करें। जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता संबंधित एसपी/एसएसपी कार्यालयों तक मार्च करेंगे और गुलजार सिंह को न्याय दिलाने की मांग उठाएंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि गुलजार सिंह मामले में न्याय सुनिश्चित करने के लिए निष्पक्ष कार्रवाई जरूरी है। पार्टी का कहना है कि मामले में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, इसलिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान पंजाब कांग्रेस की ओर से पूरे राज्य में हरपाल सिंह चीमा के पुतले भी जलाए जाएंगे। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि गुलजार सिंह को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी और इस मुद्दे को लेकर सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। 


राजा वड़िंग ने सभी जिला प्रधानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन ऐसे समय में होने जा रहा है, जब पार्टी ने गुलजार सिंह मामले को लेकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध और तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed