{"_id":"6aa3e896d8243dc8400556ff","slug":"video-congress-protest-in-faridkot-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में कांग्रेस ने वित्त मंत्री हरपाल चीमा का जलाया पुतला, गुलजार आत्महत्या मामले में केस दर्ज करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में कांग्रेस ने वित्त मंत्री हरपाल चीमा का जलाया पुतला, गुलजार आत्महत्या मामले में केस दर्ज करने की मांग
फरीदकोट में जिला कांग्रेस कमेटी ने तुरबंजारा गांव के गुलजार सिंह आत्महत्या मामले को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करते हुए उनका पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इसके बाद रोष मार्च निकालकर कांग्रेस कार्यकर्ता मिनी सचिवालय पहुंचे और डीएसपी जगतार सिंह को ज्ञापन सौंपा। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस प्रधान नवदीप सिंह बब्बू बराड़ के दिशा-निर्देशों में हुए प्रदर्शन का नेतृत्व वरिष्ठ नेता सुरजीत सिंह बाबा, मनप्रीत सिंह सेखों और डबलजीत सिंह ने किया।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि गुलजार सिंह आत्महत्या मामले में साक्ष्य सामने आने के बावजूद वित्त मंत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही। वरिष्ठ नेता डबलजीत सिंह ने दावा किया कि गुलजार सिंह ने मौत से पहले बनाए वीडियो में वित्त मंत्री समेत कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।