{"_id":"6a899daaa7fbec82df0b2838","slug":"video-panic-in-talwara-township-over-viral-leopard-video-demand-for-action-from-wildlife-department-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"तलवाड़ा टाउनशिप में तेंदुए के वायरल वीडियो से दहशत, वन्यजीव विभाग से कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलवाड़ा टाउनशिप में तेंदुए के वायरल वीडियो से दहशत, वन्यजीव विभाग से कार्रवाई की मांग
कंडी क्षेत्र के ब्लॉक तलवाड़ा के अधीन गांव बडाला में पिछले माह घर में घुसकर तेंदुए द्वारा गाय के बछड़े को मारने की घटना अभी लोगों के जेहन से पूरी तरह निकली भी नहीं थी कि अब तलवाड़ा टाउनशिप क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद तलवाड़ा शहर सहित आसपास के कंडी क्षेत्र में लोगों में भय और दहशत का माहौल पैदा हो गया है।
जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो तलवाड़ा शहर के सेक्टर-2 में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और वशिष्ठ भारती स्कूल के बीच स्थित जंगल क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में जंगल के आसपास तेंदुआ घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि, वीडियो की वास्तविकता और इसे कब रिकॉर्ड किया गया, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी संबंधित विभाग की ओर से नहीं की गई है। इसके बावजूद आवासीय क्षेत्र और स्कूल के नजदीक तेंदुए की मौजूदगी की सूचना ने स्थानीय लोगों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले कुछ समय से जंगली जानवरों की गतिविधियां आबादी वाले क्षेत्रों के आसपास बढ़ती दिखाई दे रही हैं। इससे खासकर शाम और रात के समय लोगों को घरों से बाहर निकलने में डर महसूस हो रहा है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक भी चिंतित हैं। लोगों का कहना है कि यदि तेंदुआ वास्तव में क्षेत्र में मौजूद है तो समय रहते वन्यजीव विभाग को आवश्यक कदम उठाने चाहिए, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
शहरवासियों और आसपास के गांवों के लोगों ने वन्यजीव संरक्षण विभाग तथा प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्र में विभागीय टीमों की गश्त बढ़ाई जाए। साथ ही तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए आवश्यक निगरानी व्यवस्था की जाए। लोगों ने जरूरत पड़ने पर नियमानुसार पिंजरा लगाने और तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़कर आबादी से दूर ले जाने की भी मांग की है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि लोगों को तेंदुए की मौजूदगी के संबंध में जागरूक किया जाए और सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। उनका कहना है कि समय रहते प्रभावी कार्रवाई होने से मानव और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।