{"_id":"6a9281e19e3d63e107092511","slug":"video-municipal-commissioner-and-aap-constituency-in-charge-lead-cleanliness-drive-in-kapurthala-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में निगम कमिश्नर और आप हलका इंचार्ज ने चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला में निगम कमिश्नर और आप हलका इंचार्ज ने चलाया सफाई अभियान
पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत प्रदेशभर में 29 अगस्त से 8 सितंबर तक चलाए जा रहे 10 दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान के तहत शनिवार को कपूरथला में नगर निगम की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर निगम कमिश्नर अनुपम क्लेर और आप हलका इंचार्ज एडवोकेट करमबीर सिंह चंदी ने अभियान का नेतृत्व किया।
अभियान के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में सफाई टीमों ने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए जमा कूड़े को हटाया। इसके साथ ही गारबेज वल्नरेबल प्वाइंट्स (जीवीपी) और ब्लैक स्पॉट्स की विशेष रूप से सफाई की गई।
नगर निगम कमिश्नर अनुपम क्लेर ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य कपूरथला शहर में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाना है। उन्होंने अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए कि चिन्हित सभी संवेदनशील स्थानों की पूरी तरह सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही इन स्थानों पर दोबारा कूड़ा जमा न हो, इसके लिए लगातार निगरानी रखी जाए।
उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए पर्याप्त मैनपावर, मशीनरी और वाहन तैनात किए गए हैं। ऐसे स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जहां अक्सर कूड़ा जमा होने की शिकायतें सामने आती हैं। नगर निगम की ओर से अभियान के दौरान ही नहीं, बल्कि इसके बाद भी इन स्थानों की निगरानी जारी रखी जाएगी।
कमिश्नर ने सफाई संबंधी शिकायतों के तत्काल निपटारे पर भी जोर दिया। उन्होंने फील्ड स्टाफ को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था में कहीं भी कमी दिखाई देने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान किया जाए।
वहीं, आप हलका इंचार्ज एडवोकेट करमबीर सिंह चंदी ने नगर निगम की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने शहरवासियों से सफाई टीमों को सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि लोग कूड़े का उचित तरीके से निपटारा करें और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकें।
उन्होंने कहा कि कपूरथला को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए प्रशासनिक प्रयासों के साथ-साथ शहरवासियों की भागीदारी भी बेहद जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।