फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   26-year-old Vishal Singh Pathania died in the accident, leaving his nine-month pregnant wife as his sole support. Villagers demanded a government job for his wife.

26 वर्षीय विशाल सिंह पठानिया की हादसे में गई जान, नौ माह की गर्भवती पत्नी के सिर से उठा सहारा गांववासियों ने पत्नी को सरकारी नौकरी देने की उठाई मांग

Mon, 31 Aug 2026 08:57 PM IST
Pawan Kumar पवन कुमार
Updated Mon, 31 Aug 2026 08:57 PM IST
26-year-old Vishal Singh Pathania died in the accident, leaving his nine-month pregnant wife as his sole support.  Villagers demanded a government job for his wife.
लेह से श्रीनगर की ओर आ रहे आर्मी के सामान से लदे ट्रक के खाई में गिरने से पठानकोट के गांव फंगतौली निवासी 26 वर्षीय ग्रीफ जवान विशाल सिंह पठानिया की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उसके साथ ड्यूटी पर तैनात एक अन्य जवान भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक जवान की पहचान विशाल सिंह पठानिया पुत्र महिंदर सिंह पठानिया निवासी गांव फंगतौली, पठानकोट के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार विशाल अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला था। उसकी शादी हो चुकी थी और उसकी पत्नी नौ माह की गर्भवती है। ऐसे में हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है और बच्चे के जन्म से पहले ही परिवार से उसका सहारा छिन गया। तीन साल पहले ग्रीफ में ज्वाइन की थी ड्यूटी ग्रामीणों ने बताया कि विशाल सिंह पठानिया करीब तीन वर्ष पहले ही ग्रीफ (जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स) में भर्ती हुआ था और बतौर ड्राइवर अपनी सेवाएं निभा रहा था। खास बात यह है कि विशाल के पिता महिंदर सिंह पठानिया भी ग्रीफ में तैनात रहे हैं। परिवार की जिम्मेदारियों को देखते हुए विशाल भी पूरी मेहनत और लगन से नौकरी कर रहा था। जानकारी के अनुसार विशाल लेह से श्रीनगर की तरफ एक ट्रक में आर्मी का सामान लेकर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि विशाल की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ वाहन में मौजूद एक अन्य जवान भी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घर में मातम, जन्म से पहले बच्चे ने खोया पिता विशाल की मौत की खबर जैसे ही फंगतौली गांव में पहुंची, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस घर में कुछ ही समय बाद बच्चे के जन्म को लेकर खुशियां आने वाली थीं, वहां मातम छा गया। ग्रामीणों के अनुसार विशाल अपनी पत्नी और परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहा था। अब उसकी पत्नी के सामने गर्भावस्था के इस अंतिम पड़ाव में पति को खोने का दुख और परिवार की जिम्मेदारियों का बोझ दोनों आ गए हैं। ग्रामीणों ने सरकार से की नौकरी और आर्थिक मदद की मांग हादसे के बाद गांववासियों ने सरकार और संबंधित विभाग से पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि विशाल परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि विशाल की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए, ताकि वह अपने आने वाले बच्चे और परिवार का पालन-पोषण कर सके। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की भी मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि देश की सेवा करते हुए जान गंवाने वाले जवान के परिवार को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

काशी में जल पुलिस के थाने में भी पहुंचा बाढ़ का पानी, सभी घाटों का संपर्क टूटा

31 Aug 2026

Punjab Election 2027: BJP की नई रणनीति, अकाली जत्थेबंदियों से गठजोड़ पर नजर

बहादरगढ़: दिन दहाड़े महिला के गले से सोने की चेन और लॉकेट झपटा, सीसीटीवी में कैद वारदात

कानपुर: ईदगाह में डाट नाले के निर्माण में बाधा बना जर्जर मकान नगर निगम ने गिराया

31 Aug 2026

बागपत: जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तारी न होने पर जताया रोष

31 Aug 2026
विज्ञापन

कानपुर: चौबेपुर सीएचसी में डॉक्टर पर मरीज से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

31 Aug 2026

बिठूर हादसे में दो युवकों की मौत, शवों के साथ रानी लक्ष्मीबाई चौराहे पर लगाया जाम

31 Aug 2026
विज्ञापन

टोहाना सेंट्रल वेयरहाउस गोदाम पर मजदूरों का धरना शुरू, ठेकेदार के खिलाफ की नारेबाजी

31 Aug 2026

बहादुरगढ़ वादाखिलाफी और निजीकरण के खिलाफ संयुक्त संघर्ष मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

बहादुरगढ़ सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 26वें दिन भी जारी, ठेका कर्मचारियों ने भी दिया समर्थन

अयोध्या में हरीश द्विवेदी बोले- 2027 में फिर पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार

31 Aug 2026

कीरतपुर साहिब के पातालपुरी चौक में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आया व्यक्ति

Meerut: दूसरे समुदाय के आरोपियों ने युवक को पीटा, हिंदू संगठन का थाने पर हंगामा

31 Aug 2026

Meerut: पांच सूत्रीय मांगों के निस्तारण को लेकर किया प्रदर्शन, मांगपत्र सौंपा

31 Aug 2026

Meerut: घुमंतू जातियों के कल्याण से जुड़ी सरकारी योजनाओं के बारे में बताया

31 Aug 2026

Meerut: पुलिस पर बिना जांच मुकदमा दर्ज करने का आरोप, एसएसपी से लगाई गुहार

31 Aug 2026

हमीरपुर: सुजानपुर शहर में देर रात दिखा दुर्लभ पैंगोलिन, लोगों में मची हलचल; वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

मेरठ: एमडीए में भ्रष्टाचार के आरोपों पर हंगामा, अभियंता पर कार्रवाई की मांग

31 Aug 2026

मेरठ: लापता युवक की तलाश में जुटे परिजन, नदी किनारे मिली बाइक

31 Aug 2026

मेरठ: 30 साल बाद जेल से बाहर आया नरसंहार का आरोपी श्रीराम उर्फ सिरया, बाहर आते ही दिया बयान

31 Aug 2026

Meerut: पहले गिरेबान पकड़कर उठाया, फिर स्कूटी से टक्कर मारकर बच्चे को नाली में गिराया, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

31 Aug 2026

फरीदाबाद: ग्रिल से गिरकर दो साल के प्रिंस के सिर में लगी चोट, जानें क्या बोले पिता

31 Aug 2026

अंबेडकरनगर में निषाद वंश की उपजातियों को एससी सूची में शामिल करने की मांग

31 Aug 2026

गोंडा में छुट्टी के बाद मेडिकल कॉलेज खुला तो उमड़ी मरीजों की भीड़, लगा जाम

31 Aug 2026

डीएम और नगर आयुक्त ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

31 Aug 2026

गंगा एक्सप्रेस-वे पर चार युवकों की मौत, देखें भयावह वीडियो

31 Aug 2026

हमीरपुर: 23 गांवों की 10 हजार आबादी को जल्द मिलेगा साफ पानी, 23 करोड़ की योजना का 90% काम पूरा

पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद एसआरएन पहुंचे घायलों के परिजन, बोले- नहीं मिली एंबुलेंस, छोटा हाथी से ले आए घायलों को

31 Aug 2026

हिंसा व साइबर अपराध को सहे नहीं, आवाज उठाएं

31 Aug 2026

सुबखरी-सिदाही सड़क पर जलभराव, आवागमन में परेशानी

31 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed