{"_id":"6a959cfc92a696d87609e74f","slug":"video-garbage-dump-on-government-land-near-the-bus-stand-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड के पास सरकारी जमीन पर कूड़े का डंप, बरिंदर ढिल्लों ने विधायक और नगर काउंसिल प्रधान पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टैंड के पास सरकारी जमीन पर कूड़े का डंप, बरिंदर ढिल्लों ने विधायक और नगर काउंसिल प्रधान पर उठाए सवाल
रूपनगर बस स्टैंड के नजदीक आर्मी सहित सरकारी जमीन पर कथित तौर पर कूड़ा डंप किए जाने को लेकर कांग्रेस के रूपनगर हलका इंचार्ज बरिंदर सिंह ढिल्लों ने पंजाब सरकार, स्थानीय विधायक और नगर कौंसिल प्रधान पर सवाल खड़े किए हैं। ढिल्लों ने इस मामले को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी), प्रदूषण नियंत्रण कानून तथा नगर कौंसिल के नियमों का कथित उल्लंघन बताते हुए एनजीटी में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।मौके पर कूड़े से भरी जमीन दिखाते हुए बरिंदर सिंह ढिल्लों ने आरोप लगाया कि शहर के बीचोंबीच कथित तौर पर बिना मंजूरी के डंपिंग साइट बना दी गई है, जहां नगर कौंसिल का कूड़ा बड़े स्तर पर डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक इस तरह कूड़ा जमा रहने से क्षेत्र में दुर्गंध, प्रदूषण और बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।
ढिल्लों ने स्थानीय विधायक पर पर्यावरण के मुद्दे पर *दोहरा रवैया अपनाने* का आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक ने हाल ही में सतलुज के रास्ते रूपनगर में कथित तौर पर पहुंच रहे प्रदूषण को लेकर एफआईआर तक दर्ज करवाई थी, लेकिन अपने ही विधानसभा क्षेत्र में कथित अवैध डंपिंग साइट पर नगर कौंसिल द्वारा डाले जा रहे कूड़े को लेकर चुप्पी साध रखी है।
बरिंदर ढिल्लों ने मांग की कि उक्त स्थान पर तत्काल कूड़ा फेंकना बंद किया जाए, वहां पहले से पड़े कूड़े को वैज्ञानिक तरीके से हटाया जाए और जमीन को उसकी पूर्व स्थिति में बहाल किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने मामले की जांच करवाकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।ढिल्लों ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी इसे संबंधित उच्च अधिकारियों और पर्यावरण से जुड़े मंचों के समक्ष उठाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।