Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Review meeting of 'War Against Drugs' campaign held in Pathankot, instructions for strict action against drug smugglers
{"_id":"6a959d471af0d0b87502e84b","slug":"video-review-meeting-of-war-against-drugs-campaign-held-in-pathankot-instructions-for-strict-action-against-drug-smugglers-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान की समीक्षा बैठक, नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान की समीक्षा बैठक, नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश
पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत जिला पठानकोट में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के लिए आज जिला प्रबंधकीय परिसर मलिकपुर में विशेष बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कोऑर्डिनेटर अंकित मेहरा ने की। जिसमें कैबिनेट मंत्री पंजाब लाल चंद कटारूचक, हलका इंचार्ज सुजानपुर डॉ. स्वर्ण सिंह सलारिया, हलका इंचार्ज पठानकोट और उप कोऑर्डिनेटर माझा जोन रोहित सियाल, डिप्टी कमिश्नर डॉ. पल्लवी, एस.एस.पी आदित्य, एसडीएम पठानकोट मनदीप सिंह मान सहित पुलिस व सिविल प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।
बैठक के दौरान ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत अब तक किए गए कार्यों, नशा तस्करी को रोकने के लिए की जा रही कार्रवाई और जमीनी स्तर पर अभियान की प्रगति का विस्तार से जायजा लिया गया। ब्लॉक और वार्ड स्तर पर अभियान से जुड़े वालंटियरों द्वारा भी अपने अनुभव और फीडबैक साझा किए गए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रही है। आज की बैठक में अभियान के तहत हुए कार्यों की समीक्षा की गई है और जमीनी स्तर से मिली फीडबैक भी काफी उत्साहजनक रही है। पठानकोट जिले की भौगोलिक स्थिति अनोखी है, क्योंकि इसकी सीमाएं जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से लगती हैं और अंतरराष्ट्रीय सीमा भी नजदीक है। इस कारण जिला पठानकोट के सामने नशा तस्करी को रोकने संबंधी कई चुनौतियां हैं, पर पुलिस और प्रशासन द्वारा इन चुनौतियों का डटकर सामना किया जा रहा है।
कटारूचक ने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल छोटे-बड़े तस्करों के खिलाफ कानून के अनुसार पर्चे दर्ज करने के साथ-साथ गिरफ्तारियां भी की जा रही हैं। नशा तस्करों को कानून के अनुसार सजाएं दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।