फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan opener Imam-ul-Haq could face disciplinary action PCB conduct a probe into his calf muscle injury

इमाम उल हक पर हो सकती कार्रवाई: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान चोट का किया बहाना? क्या है पूरा मामला

Mon, 31 Aug 2026 08:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 31 Aug 2026 08:39 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में मिली हार के बाद पाकिस्तान के ओपनर इमाम उल हक की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। इमाम मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे थे। उनकी चोट की गंभीरता को लेकर हालांकि सवाल उठ रहे हैं। अब पीसीबी इसकी जांच करवा रहा है।

विज्ञापन
Pakistan opener Imam-ul-Haq could face disciplinary action PCB conduct a probe into his calf muscle injury
इमाम उल हक - फोटो : IANS

विस्तार

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक मुश्किल में घिरते जा रहे हैं। इमाम पर अब अनुशासनात्मक कार्रवाई की तलवार लटक रही है। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इमाम चोटिल हो गए थे। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इमाम की चोट की जांच के आदेश दिए हैं। इमाम चोट के कारण दोनों पारियों में बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। 
विज्ञापन

पाकिस्तान को मिली थी करारी हार
पाकिस्तान को लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड से पारी और 103 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में भी इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रन से शिकस्त दी। इंग्लैंड ने इस तरह तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच अब तीसरा टेस्ट मैच नौ सितंबर से खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Pakistan opener Imam-ul-Haq could face disciplinary action PCB conduct a probe into his calf muscle injury
सरफराज और बाबर - फोटो : Pakistan Cricket
स्वदेश लौटेंगे इमाम? 
लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन फील्डिंग करते समय इमाम चोटिल हो गए थे और उसके बाद मैच में दोबारा मैदान पर नहीं उतरे। टीम प्रबंधन द्वारा उनकी चोट की पुष्टि के बाद से ही इस बात पर अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह चोटिल होने का नाटक कर रहे थे। बोर्ड से जुड़े एक सूत्र ने इस बात की पुष्टि की है कि इमाम तीसरे टेस्ट से पहले निश्चित रूप से स्वदेश लौट रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक रिजवान और इमाम को वापस बुलाने का फैसला किया गया है। सूत्र ने बताया कि इमाम बड़ी मुश्किल में हैं क्योंकि उनकी चोट की गंभीरता को लेकर हालांकि सवाल उठ रहे हैं।

सूत्र ने यह भी बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने पूरे मामले की जांच के लिए एक उचित जांच समिति गठित करने और जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। उस समय विवाद और बढ़ गया जब इमाम लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन सुबह के सत्र में थ्रो डाउन का अभ्यास करने के लिए मैदान पर आ गए, जिस पर कमेंटेटर स्टुअर्ट ब्रॉड ने इसे इमाम द्वारा यह दिखाने का एक नाटक करार दिया कि वह चोटिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed