Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Education Minister Harjot Singh Bains held a meeting with the councillors of Nagar Panchayat Kiratpur Sahib regarding development works.
{"_id":"6a959d594584b454a205f3e1","slug":"video-education-minister-harjot-singh-bains-held-a-meeting-with-the-councillors-of-nagar-panchayat-kiratpur-sahib-regarding-development-works-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों को लेकर शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने नगर पंचायत कीरतपुर साहिब के पार्षदों के साथ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों को लेकर शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने नगर पंचायत कीरतपुर साहिब के पार्षदों के साथ की बैठक
धार्मिक नगरी कीरतपुर साहिब के विकास कार्यों को लेकर आज नगर पंचायत कार्यालय में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने नगर पंचायत के पार्षदों के साथ विशेष बैठक की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्षदों के अलावा शहरवासी भी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान शहर के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर विचार-विमर्श किया गया और कई विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव पारित किए गए। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि कीरतपुर साहिब एक ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी है, जिसके विकास में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा। शहर का सर्वांगीण और योजनाबद्ध विकास करवाना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि वह स्वयं सरकार के संबंधित विभागों के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए हैं, इसलिए विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। लोगों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए उनका निपटारा सहजता और तेजी से करवाया जाएगा।
इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद शहरवासियों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें भी शिक्षा मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री बैंस ने लोगों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।