{"_id":"6a91b0c6ae61435a5e0dbb36","slug":"video-moga-market-committee-removes-illegal-encroachments-from-moga-dana-mandi-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा मार्केट कमेटी की और से दाना मंडी में अवैध कब्जा हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा मार्केट कमेटी की और से दाना मंडी में अवैध कब्जा हटाया
मोगा की नई दाना मंडी में पिछले करीब 40 वर्षों से किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ शुक्रवार को मोगा मार्केट कमेटी की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई। मार्केट कमेटी की टीम ने मंडी परिसर में अवैध रूप से बनाई गई झुग्गियों और अन्य कब्जों को हटाया। यह कार्रवाई मोगा मार्केट कमेटी के चेयरमैन हरजिंदर सिंह रोडे की अगुवाई में की गई। कार्रवाई के दौरान मंडी में लंबे समय से रह रहे प्रवासी परिवारों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटाकर जगह को खाली करवाया गया। इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन हरजिंदर सिंह रोडे ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से पूरे पंजाब में सफाई अभियान शुरू किया गया है। इसी अभियान के तहत मोगा की नई दाना मंडी में लंबे समय से चले आ रहे अवैध कब्जों को हटाया गया है। उन्होंने कहा कि मंडी में अवैध कब्जों के कारण किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। फसल लेकर आने वाले किसानों को अपनी फसल रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती थी। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडी परिसर से सभी अवैध कब्जे हटाए गए हैं। चेयरमैन ने कहा कि मंडी की सरकारी जमीन पर भविष्य में किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति दोबारा अवैध कब्जा करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।