{"_id":"6aa26a232c54755024034cbb","slug":"video-dalit-community-in-punjab-living-under-the-shadow-of-fear-kishor-makwana-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब में भय के साये में जी रहा दलित समाज : किशोर मकवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में भय के साये में जी रहा दलित समाज : किशोर मकवाना
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले दलित व्यक्ति गुलजार सिंह के सुसाइड मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने पंजाब सरकार और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वीरवार को तूरबंजारा में पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में आयोग के चेयरमैन किशोर मकवाना ने कहा कि यह सिर्फ एक परिवार का दर्द नहीं है बल्कि पंजाब भर में अनुसूचित जाति समाज को खौफ के साये में जीने को मजबूर कर दिया गया है। पुलिस-प्रशासन का भारी दबाव है, जिससे एससी समाज के बच्चे पढ़ाई छोड़कर नशे के दलदल में धकेले जा रहे हैं। चेयरमैन मकवाना ने कहा कि गुलजार सिंह लगातार अपने इलाके में बिक रहे नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। इसी वजह से उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही थीं और प्रताड़ित किया जा रहा था। आखिरकार तंग आकर उन्होंने अपनी जान दे दी। वह अपने परिवार का अकेला कमाने वाला सहारा थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह दबाव बनाकर बिना किसी धार्मिक रीति-रिवाज के जबरन अंतिम संस्कार करा दिया गया है, वह निंदनीय है । श्मशान घाट तक परिवार के किसी भी सदस्य को फटकने नहीं दिया गया।दबाव बनाकर अंतिम संस्कार की आधी अधूरी रस्में निभाई गई हैं । उन्होंने कहा कि गुलजार की मौत के बाद भी परिजनों को लगातार डराया-धमकाया जा रहा है, जिससे पूरा परिवार दहशत में है और पुलिस सुरक्षा की गुहार लगाई है।
चेयरमैन किशोर मकवाना ने स्पष्ट किया कि आयोग इस मामले में कतई ढिलाई नहीं बरतेगा। मामले में संलिप्त जो आरोपी विदेश भाग गया है, उसे कानून के शिकंजे में लाने के लिए प्रत्यर्पण की कार्रवाई तुरंत शुरू कराई जाएगी। पीड़ित परिवार को चौबीसों घंटे सुरक्षा देनी चाहिए और केंद्र सरकार के नियमों के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता जल्द से जल्द दिलाई जाएगी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।