{"_id":"6aa2701073fdd03c88093dd1","slug":"video-youth-commits-suicide-by-hanging-himself-in-bathinda-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या, नशे का आदी था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा में फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या, नशे का आदी था
बठिंडा के जोगी नगर गली नम्बर 5/2 में 21 वर्षीय युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के वालंटियरों ने शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय दीपांशु पुत्र महिंदरपाल नशे का आदी था। उसके पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। बुधवार शाम को दीपांशु ने घर पर झगड़ा करना शुरू कर दिया। झगड़े के बाद दीपांशु अपने घर की छत पर चला गया तथा इधर उधर ईंटें, पत्थर चलाने लगा। एक ईंट पड़ोस की एक लड़की के सिर में लगने से लड़की का सिर भी फट गया। घायल लड़की को उसके परिजन अस्पताल ले गए। रात को जब परिवार के सदस्य ऊपर वाले कमरे में गए तो देखा कि दीपांशु ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के वालंटियर सुमित माहेश्वरी, आकाश गर्ग तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक अपनी मां तथा बहन का इकलौता सहारा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।