{"_id":"6ae0ba8a64ec43575004b93c","slug":"video-moga-firing-incident-mp-raja-warring-visits-families-of-the-deceased-youths-to-share-their-grief-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा फायरिंग कांड: मृतक युवकों के परिवार से दुख साझा करने पहुंचे सांसद राजा वड़िंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा फायरिंग कांड: मृतक युवकों के परिवार से दुख साझा करने पहुंचे सांसद राजा वड़िंग
मोगा के अंगदपुरा मोहल्ले में हुई फायरिंग की घटना में जान गंवाने वाले दोनों युवकों के परिवार के साथ दुख साझा करने के लिए कांग्रेस के सांसद राजा वड़िंग पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और घटना को लेकर बातचीत की। उन्होंने परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए घटना पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी।राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आ रही है। आए दिन गोलीबारी की घटनाएं बढ़ रही हैं। नशा तस्करी, गैंगस्टर गतिविधियां और फिरौती के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, लेकिन सरकार इन पर लगाम लगाने में नाकाम दिखाई दे रही है। उन्होंने पंजाब के मौजूदा हालात के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान को जिम्मेदार ठहराया।
उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई गई। परिवार के हथियारों के लाइसेंस का नवीनीकरण भी नहीं होने दिया गया। उन्होंने कहा कि अगर परिवार के हथियारों के लाइसेंस रिन्यू हो जाते, तो शायद परिवार खुद को कुछ हद तक सुरक्षित महसूस करता। राजा वड़िंग ने कहा कि पुलिस ने अभी तक गोली चलाने वाले मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है, जबकि परिवार के अनुसार, उनके घर के आसपास करीब 2,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले ही अंतिम संस्कार करवाने के लिए जल्दबाजी की गई। उन्होंने पंजाब में नशे की समस्या पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए नशा आने की घटनाओं को रोकने में भी सरकार नाकाम रही है।राजा वड़िंग ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अगले दो से तीन दिनों के भीतर फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो मोगा में हाईवे जाम किया जाएगा और मोगा के एसएसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए उनके साथ खड़ी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।