{"_id":"6ae0de4b2f9d12c0cd069431","slug":"wife-dies-by-suicide-in-amritsar-following-a-domestic-dispute-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू विवाद में महिला ने किया सुसाइड: पति की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली; क्या बोला मायका पक्ष?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू विवाद में महिला ने किया सुसाइड: पति की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली; क्या बोला मायका पक्ष?
Tue, 27 Oct 2026 10:54 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 27 Oct 2026 10:54 PM IST
सार
अमृतसर में एक महिला ने अपने पति की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद के सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
महिला ने किया सुसाइड
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
अमृतसर ग्रीन फील्ड में मंगलवार को घरेलू विवाद के बाद 41 वर्षीय सबीना नाम की महिला ने पति की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली लगने से वह खून से लथपथ हालत में कमरे में पड़ी मिली। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
मायका पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप
मायके वालों के अनुसार, घटना से पहले पति ने सबीना के साथ मारपीट की थी। इसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका के पिता जुगल किशोर ने बताया कि उन्होंने दिसंबर 2005 में बेटी सबीना की शादी सुमित के साथ की थी। उनका आरोप है कि शादी के शुरुआती दिनों से ही पति और ससुराल के अन्य सदस्य बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। उन्होंने कई बार ससुराल वालों को समझाने और बेटी के साथ अच्छा व्यवहार करने की अपील की, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।
जुगल किशोर ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उन्हें बेटी को गोली लगने की सूचना मिली। उन्होंने घटना को सुनियोजित बताते हुए पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
आरोपी पति को ढूंढ रही पुलिस
एसीपी गगनदीप सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में घरेलू विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने घटनास्थल से पति की लाइसेंसी रिवॉल्वर कब्जे में ले ली है। थाना सदर में भारतीय न्याय संहिता की धारा-108 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पति सुमित की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मामले में जो भी आरोपी पाया जाएगा उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।