{"_id":"6ae0d91d086176594000e4af","slug":"firing-on-young-boy-in-jagraon-2026-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग: बेटी के जन्मदिन पर सामान लेने गया था बाजार, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग: बेटी के जन्मदिन पर सामान लेने गया था बाजार, अस्पताल में भर्ती
Tue, 27 Oct 2026 10:32 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जगराओं
संवाद न्यूज एजेंसी, जगराओं
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 27 Oct 2026 10:32 PM IST
सार
जगराओं में बेटी के जन्मदिन पर सामान लाने गए पिता पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी। पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल घायल युवक अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
गांव अक्कूवाल में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मारकर घायल करने का मामला सामने आया है। घायल की पहचान गुरदीप सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी गांव अक्कूवाल के रूप में हुई है। गुरदीप सिंह अपनी बेटी के जन्मदिन की तैयारियों के लिए सामान लेने जा रहे थे, तभी उन पर फायरिंग हुई।
गोली लगने से गुरदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल जगराओं लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें दयानंद अस्पताल, लुधियाना रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि उनकी हालत खतरे से बाहर है।
पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
घायल गुरदीप सिंह के बयान के अनुसार, वह अपनी बेटी के जन्मदिन के लिए जरूरी सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान कृष्ण सिंह तलवाड़ा अपने आठ से दस साथियों के साथ वहां पहुंचा और उन पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से गुरदीप सिंह घायल हो गए। घटना को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, मामले के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

Trending Videos
पुलिस की कार्रवाई को लेकर परिवार में रोष
इस मामले में घायल के परिवार ने थाना सिद्धवां बेट पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। परिजनों का आरोप है कि गुरदीप सिंह को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल जगराओं लाया गया था और वह करीब दो घंटे तक अस्पताल में रहे, लेकिन इस दौरान पुलिस वहां नहीं पहुंची। इसे लेकर परिवार में रोष है।
गुरदीप सिंह ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस का पक्ष सामने आना बाकी है। पुलिस जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों और लगाए गए आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।