{"_id":"6ae0601413b22aa4d0043b67","slug":"video-women-begin-hunger-strike-against-duda-in-shahjahanpur-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: डूडा के खिलाफ महिलाओं ने शुरू की भूख हड़ताल, पात्रों के आवास निरस्त करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: डूडा के खिलाफ महिलाओं ने शुरू की भूख हड़ताल, पात्रों के आवास निरस्त करने का आरोप
Mukesh Kumar
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:55 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित अनियमितताओं को लेकर महिलाओं ने डूडा विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को सुदामा प्रसाद कॉलेज के सामने महिलाएं अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गईं। उन्होंने विभाग पर पात्र लाभार्थियों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है। सर्व धर्म समिति की प्रदेश अध्यक्ष रीना शर्मा का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 76 पात्र लाभार्थियों के आवास निरस्त कर दिए गए हैं। इससे जरूरतमंद परिवारों के सामने आवास का संकट खड़ा हो गया है। कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि पात्रों के आवास निरस्त किए जाने के मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इस मौके पर नीलम हांडा, शकीला, वकार वारसी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।