{"_id":"6ae0654329c14bf95d056d6a","slug":"cyclone-arnab-s-impact-will-be-visible-in-haryana-yellow-alert-for-rain-on-october-29-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में दिखेगा चक्रवात अर्नब का असर 29 अक्टूबर को बारिश का यलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में दिखेगा चक्रवात अर्नब का असर 29 अक्टूबर को बारिश का यलो अलर्ट
प्रदेश में इस माह के आखिरी दो दिन में फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान अर्नब में बदलने के मद्दनेजर मौसम विभाग ने 28-29 अक्तूबर को प्रदेश के 14 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विभाग ने 29 अक्तूबर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और प्रदेश में बीते दो दिन ओलावृष्टि के साथ उत्तरी हवा के असर से कई जिलों में रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। हिसार के बालसमंद में रविवार को न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से जम्मू कश्मीर में बर्फबारी हुई है। इसका असर मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट के तौर पर देखा जा रहा है। 28 और 29 अक्तूबर को भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नारनौल, रेवाड़ी, पलवल, रोहतक और नूंह में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।