{"_id":"6ae061fa2e7858d1ec0a2f0c","slug":"video-hamirpur-police-recruitment-2026-1600-male-candidates-physical-test-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में पुलिस भर्ती शुरू, पहले दिन 1600 पुरुष अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में पुलिस भर्ती शुरू, पहले दिन 1600 पुरुष अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण
Ankesh Dogra
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:04 PM IST
Link Copied
जिला के अणु सिंथेटिक मैदान में मंगलवार को पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई। भर्ती के पहले दिन 1600 पुरुष अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए बुलाया गया। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही अभ्यर्थियों में उत्साह देखने को मिला।
पुलिस भर्ती प्रक्रिया 31 अक्तूबर 2026 तक जारी रहेगी। वहीं, 29 अक्तूबर को करवाचौथ के अवसर पर अवकाश रखा गया है। इसके अलावा एक और दो नवंबर को रिजर्व डे निर्धारित किए गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर इन दिनों का उपयोग किया जा सके।
पुलिस अधीक्षक बलवीर ठाकुर ने भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हैं कि वे मैदान में पहुंचने से पहले भर्ती संबंधी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपने सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जरूरी दस्तावेज उपलब्ध न होने की स्थिति में अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को भर्ती स्थल पर पहुंचने से पहले अपने दस्तावेजों की जांच कर लेने की सलाह दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।