{"_id":"6abe52c91ca0ed42a303b2a2","slug":"video-jaito-police-arrested-five-drug-smugglers-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"जैतो पुलिस ने 40 ग्राम हेरोइन के साथ चार महिलाओं समेत पांच नशा तस्करों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैतो पुलिस ने 40 ग्राम हेरोइन के साथ चार महिलाओं समेत पांच नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
जैतो थाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 40 ग्राम हेरोइन समेत एक व्यक्ति और चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जैतो निवासी किच्छी, पूनम, चंदा, तमन्ना और गोबिंद सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने पांचों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के दिशा-निर्देशों पर नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस पार्टी जैतो के मुक्तसर बाईपास लिंक रोड पर गश्त और चेकिंग कर रही थी। इस दौरान शक के आधार पर किच्छी, पूनम और चंदा को काबू कर तलाशी ली गई, तो उनके कब्जे से 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसके आधार पर तमन्ना और गोबिंद सिंह को भी गिरफ्तार किया गया।
डीएसपी इकबाल सिंह संधू ने बताया कि जैतो के जज्ज घड़ा मोहल्ले में नशे संबंधी शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा और हेरोइन के बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंक की जांच की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।