{"_id":"6a89c5458b38434aee065af2","slug":"video-clash-between-undertrial-prisoners-in-modern-jail-four-injured-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"मॉडर्न जेल में हवालातियों के बीच झड़प, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माडर्न जेल कपूरथला में हवालातियाें में झड़प होने का मामला सामने आया है। इस मारपीट में चार हवालाती जख्मी हुए हैं, जिन्हें सिविल अस्पताल कपूरथला में लाया गया है। जख्मियों की पहचान जगरूप सिंह,जश्नप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह और भूपिंदर सिंह के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि झड़प बीते दिनों हुई है।
जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह चार हवालातियों को सिविल अस्पताल लाया गया। इन्हें अदालत में जज साहिबान के समक्ष पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर सुरक्षा कर्मियों को इनका दोबारा मेडिकल करवाने के आदेश जारी किए गए, जिसके तहत जेल की गार्द इन्हें सिविल अस्पताल कपूरथल लेकर आई। थाना कोतवाली के एसएचओ एसआई लखबीर सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच जारी है। केवल रपट दर्ज की गई है। जांच के बाद अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसपी जेल श्यामल ज्योति ने पुष्टि करते हुए बताया कि यह मामूली झड़प थी। इसमें कोई बड़ा मामला नहीं है। लाइन में लगने को लेकर कैदियों में बहसबाजी के बाद झगड़ा हुआ था। ऐसी मामूली नोक-झोंक और बहस तो यहां पर रोज होती रहती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।