{"_id":"6ab3e3807275fe87ea0fbcac","slug":"video-army-soldier-dies-in-road-accident-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा: सड़क हादसे में आर्मी जवान की मौत, मार्च माह से अस्पताल में था भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा: सड़क हादसे में आर्मी जवान की मौत, मार्च माह से अस्पताल में था भर्ती
मोगा के धर्मकोट क्षेत्र के गांव ढोलेवाला निवासी डोगरा रेजिमेंट के 42 वर्षीय हवलदार इंद्रजीत सिंह की सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के करीब छह महीने बाद अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव ढोलेवाल लाया गया, जहां सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। जानकारी के अनुसार, हवलदार इंद्रजीत सिंह चेन्नई में डोगरा रेजिमेंट में तैनात थे। वह वर्ष 2004 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। 25 मार्च 2026 को छुट्टी पर अपने गांव लौटते समय घर से कुछ ही दूरी पर उनके स्कूटर के साथ आवारा पशु के साथ टक्कर हो गई हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए पहले चंडीगढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद उन्हें जालंधर स्थित आर्मी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया। करीब छह महीने तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद 22 सितंबर की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। हवलदार इंद्रजीत सिंह अपने पीछे बुजुर्ग माता, पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में शोक की लहर है। देश की सेवा में करीब 22 वर्ष बिताने वाले सैनिक को गांववासियों और सैन्य अधिकारियों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।