{"_id":"6ab395f5f5e481a95404fe25","slug":"video-national-ayurveda-day-exhibitions-shimla-ridge-ayush-department-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर शिमला रिज पर लगीं प्रदर्शनियां, आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर शिमला रिज पर लगीं प्रदर्शनियां, आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा ने किया शुभारंभ
Ankesh Dogra
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:33 PM IST
Link Copied
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर राजधानी शिमला के रिज मैदान पर आयुष विभाग की ओर से विभिन्न प्रकार की थेरेपी और उपचार पद्धतियों से संबंधित प्रदर्शनियां लगाई गईं। इन प्रदर्शनियों का शुभारंभ आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा ने किया।
प्रदर्शनियों में लोगों को आयुष विभाग की ओर से अपनाई जा रही अलग-अलग उपचार पद्धतियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसका उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद और अन्य आयुष पद्धतियों से जुड़े उपचार के बारे में जागरूक करना है, ताकि वे इन पद्धतियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठा सकें।
रिज पर लगाई गई प्रदर्शनियों के माध्यम से लोगों को बताया जा रहा है कि प्रदेश में आयुष विभाग किस तरह विभिन्न पद्धतियों और थेरेपी का प्रयोग कर उपचार उपलब्ध करवाता है। यहां आने वाले लोगों को अलग-अलग पद्धतियों से संबंधित जानकारी दी जा रही है।
आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विभिन्न प्रकार की जड़ी-बूटियां उपलब्ध हैं। इनका उपयोग कर लोगों को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों और जड़ी-बूटियों का उपयोग उपचार के क्षेत्र में किया जा रहा है, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें और उन्हें उपचार के लिए अन्य राज्यों का रुख न करना पड़े।
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित यह प्रदर्शनी लोगों के लिए आयुर्वेद और आयुष पद्धतियों को करीब से समझने का माध्यम बनी है। प्रदर्शनियों में विभिन्न उपचार पद्धतियों से संबंधित जानकारी लोगों को उपलब्ध कराई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।